सांस लेने में कठिनाई, बाहर निकलने में डर, जिले में प्रदूषण का स्तर चरम पर

जिले में लगातार प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। आँखों में जलन भी लोगों को लगातार हो रही है। प्रदूषण का स्तर ना सिर्फ आम जनता के लिए बल्कि हर किसी के लिए काफी हानिकारक हो सकता है। प्रदूषण लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है।

आज प्रदूषण स्तर का स्तर जिले में 300 से अधिक है जो कि काफी हानिकारक। कल फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के करीब पहुंच गया था। ठंड के साथ प्रदूषण का बढ़ता स्तर लोगों के स्वास्थ्य के काफी हानिकारक हो सकता है।

Air pollution 25 times higher in Faridabad

लगातार बढ़ता प्रदूषण शहर में स्वास्थ्य परेशानियां खड़ी हो रही हैं। दो दिन से ही हवा की गति काफी कम हो हो रही है। आज भी हवा बिल्कुल थम सी गई है। इससे अलग-अलग कारणों से पैदा होने वाले प्रदूषित कण एक जगह एकत्र होने शुरू हो गए। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी सूची के अनुसार फरीदाबाद का एक्यूआई अभी 300 दर्ज किया गया।

बढ़ते प्रदूषण ने लोगों की काफी परेशानियां बढ़ा दी हैं। लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। स्मॉग व ठंड सांस रोगियों व हृदय रोगियों के लिए घातक साबित हो सकती है। स्मॉग से सड़कों पर काफी कम दृश्यता है। फरीदाबाद तो छोड़िए, अगर आप एनसीआर के भी शहरों में रह रहे हैं तो प्रदूषण का भूत आपका पीछा नहीं छोड़ेगा।

जिले में यूँ तो हर जगह प्रदूषण से आतंक मचा हुआ है लेकिन सबसे अधिक प्रभावित सराय ख्वाजा, एनएचपीसी, बडख़ल, अजरौंदा, ओल्ड फरीदाबाद, बाटा, वाईएमसीए चौक, बल्लभगढ़, सेक्टर 24 व 25 के इलाके भी हैं। ऐसे मौसम में बीमार लोग अपनी दवाएं नियमित रूप से लेते रहें ऐसा ही कहना है डॉक्टर्स का।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago