Categories: Government

मां की ममता ,जो कर्ज लेकर पाल रही है बेसहारा बच्चों को

फरीदाबाद: कुछ ऐसी भी मां होती है, जो अपने जिगर के टुकड़े को लावारिश की तरहा छोड़ देती है परंतु इसके उल्टा कुछ ऐसी भी मां है जो कर्ज़ लेकर ऐसे बच्चों का पालन पोषण से भी पीछे नही हट रही है हम बात कर रहे है जिले में मिरेकल चैरिटेबल सोसाइटी की

कभी-कभी ऐसा वक्त आता है जब सोसाइटी के पास पर्याप्त बजट नहीं होता ऐसे में सोसाइटी की संचालिका व्याज पर कर्ज लेकर बच्चों बच्चों का पालन पोषण करती हैं केंद्र में पल रहे बच्चों को गोद लेने के लिए विदेशी भी आते हैं

यहां के 9 बच्चे इटली बेल्जियम व दुबई जैसे बड़े-बड़े देशों में पल बढ़ रहे हैं इसके अलावा 59 बच्चे देशभर के अलग-अलग राज्यों में सक्षम परिवार के पास है कई बच्चे दिव्यांग भी होते हैं जिनका पालन पोषण केंद्र द्वारा ही किया जाता हैं

केंद्र में समय-समय पर बच्चों की काउंसलिंग भी की जाती है जो बच्चों को गोद लेने आते हैं उनके बारे में पूरी तरह से तहकीकात की जाती हैं उसके बाद ही बच्चे को सौंपा जाता है फिलहाल केंद्र की संचालिका ने पांच लाख रुपए कर्ज पर लिए हुए हैं

हालांकि सरकार द्वारा प्रीति बच्चे के हिसाब से सोसाइटी को ग्रांट दी जाती है लेकिन अक्सर यह काफी लेट मिलती है जैसे 2020 की ग्रांट अभी तक सोसाइटी को नहीं मिल सकी है वैसे भी सरकार ग्रांट से केंद्र पर पूरा खर्चा भी नहीं निकल पाता है

मां की ममता ,जो कर्ज लेकर पाल रही है बेसहारा बच्चों को

बच्चों के लालन पालन में कमी नहीं रहे इसलिए समय पर पैसा होना भी जरूरी होता है फिलहाल तो 25 बच्चे है केंद्र में ,सोसाइटी का केंद्र आईपी कॉलोनी में है फिलहाल इनके पास 6 साल तक के 25 बच्चे हैं

केंद्र में 17 महिला कर्मचारी शिफ्ट के अनुसार बच्चों की देखरेख करती हैं सोसायटी की ओर से बच्चों को गोद भी दिया जाता है यदि 6 साल तक बच्चे को कोई गोद नहीं ले पाता तो 18 साल तक केंद्र द्वारा उसे अपने पास रखा जाता है

यह संस्था केवल और केवल डोनेशन पर आधारित है कई बार केंद्र में बजट नहीं होने की वजह से यहां काम करने वाली महिलाओ को वेतन भी 2 से 3 महीने में दिया जाता है

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago