HomeFaridabadओल्ड फरीदाबाद के दुकानदार परेशान, लेकिन पुलिस कर रही है अपना काम

ओल्ड फरीदाबाद के दुकानदार परेशान, लेकिन पुलिस कर रही है अपना काम

Published on

अगर किसी भी मार्किट में कोई भी दुकानदार अतिक्रमण करता है तो उकसे खिलाफ समय समय पर प्रशासन द्वारा कार्यवाही होती रहती है। लेकिन वहीं शनिवार को ओल्ड फरीदाबाद के दुकानदारों का आरोप है कि वह दुकान के बाहर थोड़ा सा सामान निकाल कर रख देते है तो पुलिस उनको परेशानी करती है। वहीं थाना ओल्ड फरीदाबाद के एसएचओ का कहना है कि अतिक्रमण की वजह से ओल्ड फरीदाबाद में आए दिन जाम लगा रहता है जिसके चलते आम जनता उनको शिकायत करती है। इसी वजह से उनकी पुलिस अतिक्रमण को हटाटी है।

ओल्ड फरीदाबाद के दुकानदार परेशान, लेकिन पुलिस कर रही है अपना काम

ओल्ड फरीदाबाद जिले की सबसे पुराने बाजारों में से एक है। जिसमें सैकड़ों की संख्या में दुकानें बनी हुई है। शनिवार को दुकानदारों के द्वारा रोष प्रर्दशन किया गया। जिसमें उन्होंने बताया कि महामारी के दौरान उनका काफी नुकसान हुआ है। अब जैसे तैसे करके उनका थोड़ बहुत काम चलने लगा है। लेकिन उसमें भी पुलिस उनका साथ नहीं दे रही है। उन्होंने बताया कि दुकान बड़ी होने की वजह से ग्राहक सोचता है कि दुकान के अंदर बिकने वाला सामान काफी महंगा होगा। इसी वजह से दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर थोड़ा बहुत सामान को लगा लेते है। जिसको लेकर पुलिस आए दिन उनको परेशान करती है व उनको थाने ले जाती है।

ओल्ड फरीदाबाद के दुकानदार परेशान, लेकिन पुलिस कर रही है अपना काम

इसी वजह से उनके द्वारा आज रोष प्रर्दशन किया गया। वहीं ओल्ड फरीदाबाद के एसएचओ भीम सिंह ने बताया कि दुकानदारों के द्वारा जो आरोप लगाया जा रहा है वह पूरी तरह से गलत है। अगर कोई दुकानदार दुकान के आगे अतिक्रमण करेगा तो पुलिस के द्वारा उसको हटाया जाएगा। उनकी टीम के द्वारा भी यहीं कार्य किया जाता है। उन्होंने बताया कि आम जनता उनको आए दिन थाने में आ के बोलती है कि अतिक्रमण को हटाओं। अतिक्रमण की वजह से आए दिन जाम से भी जूझना पड़ता है। अगर उनके इस काम से दुकानदार परेशान है तो वह कुछ नहीं कर सकते। क्योंकि यह उनका काम है और वह करेंगें।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this