HomePoliticsविधायक नीरज शर्मा जनता के समर्थन में बैठे धरने पर, सेक्टर 55...

विधायक नीरज शर्मा जनता के समर्थन में बैठे धरने पर, सेक्टर 55 पर बरपा पेयजल संकट का कहर

Published on

गर्मी के मौसम में पानी की समस्या लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है हालांकि अभी गर्मी ठीक से शुरू भी नहीं हुई है कि पेयजल संकट गहराने लगा है। सेक्टर-55 में इस समय पेयजल आपूर्ति चरमराई हुई है। लोग बूंद-बूंद पानी को तरस गए हैं। इसकी शिकायत कई बार नगर निगम में की गई है, पर समाधान नहीं हो पाया । लोग पेयजल संकट से अब बेहाल होने लगे है।

इसी संदर्भ में फरीदाबाद के NIT 86 के विधायक नीरज शर्मा जनता के समर्थन में आगे आये हैं ,और पानी के संकट को लेकर कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा धरने पर बैठ गए। मामला सैक्टर 55 का है, जहां कई दिनों से पानी की किल्लत बनी हुई थी। बुधवार की सुबह लोगों के सब्र का बांध टूट गया और वह धरने पर बैठ गए।

सडक़ मार्ग को भी जाम कर दिया गया। सैंकड़ों लोगों ने सरकार के खिलाफ रोष जाहिर करते हुए पानी की मांग की। बताया गया है कि पिछले तीन दिन से सैक्टर 55 में पानी का संकट लोगों के लिए नासूर बना हुआ है। बुधवार को लोग इकठ्ठे हो गए और उन्होंने अपने विधायक नीरज शर्मा को भी मौके पर बुला लिया।

कांग्रेस नेता व समाजसेवी अनीशपाल, पूर्व पार्षद जगन डागर सहित सैंकड़ों लोग सडक़ पर धरना देकर बैठ गए। विधायक ने भी लोगों का साथ दिया और सैक्टर 55 टी प्वाइंट पर बैठ गए। इस मौके पर विधायक ने नगर निगम अधिकारियों से बात की और समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने के लिए कहा।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this