Categories: Faridabad

अवैध निर्माण के लिए चले पीले पंजे ने अरावली के सीने को बनाया खंडहर

इंसान हो जानवर या फिर महत्वपूर्ण क्षेत्र अगर उसकी अहमियत या कद्र नहीं की जाए तो बाद में पछताने के अलावा और कोई विकल्प दिखाई नहीं रहता। कहते हैं ना कभी-कभी इंसान को इज्जत रास नहीं आती ऐसा ही कुछ स्मार्ट सिटी का तमगा पहने फरीदाबाद में लोगों के दृष्टिकोण को देखते हुए लगने लगा है।

दरअसल, जहां एक तरफ फरीदाबाद शहर में जीवनदायिनी के रूप में अरावली क्षेत्र का निर्माण कुदरत की देन है। वही हजारों अवैध निर्माण में इस दिन को मिट्टी में लीन करके रख दिया है।

अवैध निर्माण के लिए चले पीले पंजे ने अरावली के सीने को बनाया खंडहर

दिल्ली एनसीआर की हवा को साफ और स्वच्छ करने के लिए जीवनदायिनी के रूप में मिला अरावली क्षेत्र अवैध निर्माणों की भेंट पूरी तरह चल चुका है और आलम यह है कि फरीदाबाद के समस्त नेता मिलकर भी कुदरती दिल को नष्ट होने से बचा पाने में असमर्थ साबित हो रहे हैं।

अरावली क्षेत्र की सैकड़ों एकड़ जमीन तक ना सिर्फ अवैध फॉर्म हाउस बल्कि
स्कूल, मंदिर, से लेकर गौशाला व धर्मशाला एवं होटल तक का निर्माण धड़ल्ले से हो रहा है और उनकी सुध लेने वाला भी कोई नहीं दिखाई देता।

इसके अलावा अवैध निर्माण को बचाने के लिए काफी संख्या में लोगों द्वारा अदालत में अर्जी डाल कर स्टे लिया गया था। मगर अब आलम यह है जब प्रशासन तोड़फोड़ अभियान चलाने के लिए पहुंचता है तो उन्हें स्टे दिखा लिया जाता है।

यही कारण है कि हौसले बुलंद होते होते गुरुग्राम से लेकर फरीदाबाद के इलाकों में हजारों निर्माण हो चुके हैं। वहीं अवैध रूप से खनन की शिकायतें सामने आती रही हैं।

वही पर्यावरण विद व सेवानिवृत्त वन संरक्षक डॉ आरपी बलवान का कहना है कि सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण एनजीटी के फैसले के बाद निचली अदालत में मामला कतई नहीं जाना ही नहीं चाहिए।

उनका कहना है कि वनविभाग के अधिकारी निचली अदालत में जाकर अपना पक्ष सही से नहीं रखते हैं।

कई इलाकों से पहाड़ पूरी तरह अदृश्य हो चुके हैं। जिसके चलते हरियाली का नामोनिशान तक नहीं है। कई इलाके में भूमिगत पता ही नहीं चलता है। यही नहीं इलाके में काफी संख्या में तालाब हैं उनमें साल भर पानी भरा रहता था अब अधिकतर तालाब सूखे हुए हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago