Homeहरियाणा में अब यह सेक्टर भी आएगा टैक्स के दायरे में, राजस्व...

हरियाणा में अब यह सेक्टर भी आएगा टैक्स के दायरे में, राजस्व से विकास कार्य पकड़ेंगे रफ़्तार

Published on

देश में जहां नए बजट आने की तैयारी चल रही है वहीँ दूसरी ओर हरियाणा सरकार ने एक बबड़ा फैसला लिया है। दरअसल, अब मनोहर सरकार की निगाह इंटरनेट के जरिये कारोबार करने वाली कंपनियों पर है। प्रदेश सरकार को लगता है कि ई-व्यापार करने वाली कंपनियों से अच्छा राजस्व प्राप्त हो सकता है। अभी तक यह कंपनियां सरकार को कोई राजस्व नहीं देती।

राजस्व के मिलने से प्रदेश में विकास निर्माण अधिक रफ़्तार से हो सकते हैं। सूबे के आबकारी एवं कराधान मंत्री के नाते डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने विभागीय अधिकारियों को ई-कामर्स कंपनियों से राजस्व अर्जित करने की संभावनाएं तलाश करने को कहा है।

ई कामर्स कंपनियों को टैक्स के दायरे में ला सकती है सरकार। सांकेतिक फोटो

आपको बता दें, ई-कॉमर्स या इ-व्यवसाय इंटरनेट के माध्यम से व्यापार का संचालन है; न केवल खरीदना और बेचना, बल्कि ग्राहकों के लिये सेवाएं और व्यापार के भागीदारों के साथ सहयोग भी इसमें शामिल है। अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर सरकार ई-कामर्स कंपनियों के लिए पालिसी तैयार कर सकती है।

हरियाणा में अब यह सेक्टर भी आएगा टैक्स के दायरे में, राजस्व से विकास कार्य पकड़ेंगे रफ़्तार

आम जनता से लेकर बड़े- बड़े उद्योगपति भी चाहते हैं कि इन कंपनियों से भी कर वसूला जाये। मोदी सरकार ने ई-कामर्स कंपनियों को लेकर नए नियमों की अधिसूचना पहले ही जारी कर रखी है। अब ई-कामर्स कंपनियों पर मिलने वाले उत्पादों पर यह लिखना जरूरी है कि सामान कहां बना है। अगर कोई कंपनी इस नियम का पालन नहीं करती तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

Income Tax and NI Basics 2020 | Clear House Accountants

वर्तमान में कंप्यूटर, दूरसंचार और केबल टेलीविजन व्यवसायों में बड़े पैमाने पर विश्वव्यापी परिवर्तन हो रहे हैं। लेकिन अब केंद्र के इस फैसले के बाद कई कंपनियों ने अपने उत्पादों पर देश का नाम लिखने की प्रतिबद्धता जताई है, लेकिन बात राजस्व अर्जित किए जाने की है। हजारों कंपनियां ऐसी हैं, जो ई-कारोबार कर रही हैं, लेकिन वह सरकार को राजस्व प्रदान नहीं करती।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this