Categories: Politics

जनहित के नाम होगा इस वर्ष बजट, तैयारियों में व्यस्त हुई हरियाणा सरकार

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि पिछले वर्ष भारत में दाखिल हुए संक्रमण के बाद से ही ना सिर्फ हरियाणा सरकार बल्कि पूरे भारत की आर्थिक स्थिति की नींव को हिला कर रख दिया था। जिसके बाद से ही हर क्षेत्र में आर्थिक मंदी का दौर अभी तक जारी है।

वह बात अलग है कि सभी उद्यमी आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए जुटे हैं, मगर अब सब कुछ सरकार के हाथों में या फिर यूं कहे सरकार द्वारा पेश किए जाने वाले बजट पर निर्भर हो गया है।

जनहित के नाम होगा इस वर्ष बजट, तैयारियों में व्यस्त हुई हरियाणा सरकार

इसी कड़ी में जनहितैषी फैसले लेने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा 10 फरवरी को मंत्रिमंडल की बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सुबह 11 बजे से ही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर की अध्यक्षता में यह बैठक सिविल सचिवालय की चौथी मंजिल पर आयोजित की जाएगी।

जिसके चलते पहली फरवरी को केंद्रीय बजट प्रस्तुत होने के बाद अब हरियाणा सरकार भी 2021-22 के बजट की तैयारियों में जुट गई है। इसके अलवा बैठक में विधानसभा का बजट सत्र बुलाने पर चर्चा भी की जाएगी। मंत्रिमंडल की सहमति से सत्र की संभावित तिथि तय की जाएगी। सत्र इसी माह के अंतिम सप्ताह से बुलाया जाएगा या फिर मार्च के पहले सप्ताह से इस पर भी विचार-विमर्श होगा।

बजट पेश करने की संभावित तिथि पर भी चर्चा होगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश के वित्त मंत्री भी हैं। गठबंधन सरकार का पहला बजट भी बीते साल उन्होंने ही पेश किया था। इस बार का बजट कोरोना से उपजी स्थितियों को मद्देनजर रखते हुए तैयार किया जाएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत करने को लेकर मनोहर लाल सरकार बड़े फैसले ले सकती है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago