यूएई में बैठे लाखों भारतीयों को नए साल का मिला सुनहरा तोहफा, जानिये क्या है ये

यूएई में काम कर रहे लाखों भारतियों के लिए अच्छी खबर है। ऐसी खबर जिसको सुन ने के लिए वहां काम कर रहे लोग सदियों से सुन ना चाहते थे। दरअसल, संयुक्त अरब अमीरात विदेशियों के एक चुनिंदा समूह को नागरिकता देने की योजना बना रहा है। यूएई अर्थव्यवस्था में प्रवासियों एक बड़ी हिस्सेदारी प्रदान करने के उद्देश्य से एक प्रक्रिया को औपचारिक रूप देने वाला पहला खाड़ी अरब राष्ट्र है।

नई नागरिकता नीति का उद्देश्य विकास को बढ़ावा देने के लिए देश की प्रतिभाओं को आकर्षित करना है। यूएई ने घोषणा की है कि वह पेशेवर विदेशी नागरिकों को अपनी नागरिकता प्रदान करेगा।

Population shift from India to UAE second-largest in the world, says UN report | The National

महामारी के बीच अर्थव्यवस्था को उबारने के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। नागरिकता देने वाले विदेशियों में निवेशक, विशेष प्रतिभा वाले लोग, डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, कलाकार, लेखक और उनके परिवार के लोगों समेत अन्य पेशेवर शामिल हैं। खास बात यह है कि नागरिकता न सिर्फ यहां काम करने वालों, बल्कि उनके परिवारों को भी दी जाएगी।

यूएई की आबादी में 80% से अधिक विदेशी निवासी शामिल हैं। दुबई के शासक, देश के प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन अल मख्तूम ने यह घोषणा करते हुए कहा कि कलाकारों, लेखकों, डॉक्टरों, इंजिनियरों और वैज्ञानिकों के साथ-साथ उनके परिवार भी नागरिकता के लिए आवेदन कर सकते हैं।

अब तक, यूएई की नागरिकता और कुछ अन्य खाड़ी देशो की नागरिकता विशेष मामलों में विदेशियों को प्रदान की जाती थी। इससे पहले यूएई ने उन फलस्तीन नागरिकों और अन्य को नागरिकता दी थी जिन्होंने सन 1971 में इसके गठन के बाद देश की सरकार बनाने में योगदान दिया था।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

6 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

6 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

6 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

6 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

6 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

6 months ago