HomeFaridabadतिरंगे का मान सम्मान सर्वोपरि, तिरंगे के नाम पर ढोंग ना करे...

तिरंगे का मान सम्मान सर्वोपरि, तिरंगे के नाम पर ढोंग ना करे मौजूदा भाजपा सरकार: भारत अशोक अरोड़ा

Published on

फरीदाबाद: बड़खल विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेसी नेता एवं समाजसेवी भारत अशोक अरोड़ा ने भाजपा विधायकों द्वारा फरीदाबाद में अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में निकली जा रही तिरंगा यात्रा को लेकर कहा है कि भाजपाई तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों का ध्यान किसान आंदोलन से भटकाने का प्रयास कर रहे हैं।

भारत अशोक अरोड़ा के अनुसार तिरंगा प्रत्येक भारतीय का मान और सम्मान है और इसके सम्मान को किसी भी परिस्थिति में ठेस पहुंचाने के प्रयास काबिले बर्दाश्त नहीं है, परंतु यह समझ से परे है तिरंगा यात्रा निकालकर भाजपा नेता क्या सिद्ध करना चाहते हैं।

तिरंगे का मान सम्मान सर्वोपरि, तिरंगे के नाम पर ढोंग ना करे मौजूदा भाजपा सरकार: भारत अशोक अरोड़ा
युवा कांग्रेसी नेता भारत अशोक अरोड़ा

जबकि यह वही भाजपा सरकार है जो गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी अपने कार्यालयों पर पार्टी का झंडा फहराते हैं। आज ये लोग तिरंगे के नाम पर देश में उन्माद फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

दीप सिद्धू द्वारा धार्मिक झंडा फहराने के मामले को भाजपा अलग रूप देने की कोशिश कर रही है और तिरंगा यात्रा निकालकर यह सिद्ध करने का प्रयास किया जा रहा है, जैसे वही इसके ठेकेदार हों।

तिरंगे का मान सम्मान सर्वोपरि, तिरंगे के नाम पर ढोंग ना करे मौजूदा भाजपा सरकार: भारत अशोक अरोड़ा
पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू 

श्री अरोड़ा ने कहा कि मौजूदा सरकार नौटंकी करने के बजाए किसानों की बात सुने और इन काले कानूनों को वापिस लेकर देश में शांति और सौहार्द का माहौल कायम करे।
युवा नेता भारत अरोड़ा ने कहा कि भाजपा के एक विधायक का लोगों ने भारी विरोध कर यह बता दिया है कि जनता काम चाहती हैं,

तिरंगे का मान सम्मान सर्वोपरि, तिरंगे के नाम पर ढोंग ना करे मौजूदा भाजपा सरकार: भारत अशोक अरोड़ा
प्रतीकात्मक तस्वीर

और वह भाजपा के उन मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी जिसमें लोगों को धर्म नाम पर अलग अलग करने का प्रयास किया जा रहा है। तिरंगा देश की शान है और हम सभी पूरा सम्मान करते हैं। इसलिए भाजपा तिरंगा यात्रा के नाम पर देश को बांटने की कोशिश ना करे।

Latest articles

गौ तस्करी करने वाले दो आरोपी काबू

Faridabad: पुलिस ने अपराधिक मामलों में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया...

बोतल में पानी का सैंपल लेकर निगम मुख्यालय पहुंचे लोग, अधिकारियों पर जमकर बरसे

Faridabad: वार्ड-10 के ए ब्लॉक में गंदे पानी की सप्लाई से परेशान लोग मंगलवार...

बाइक समेत दस फीट गहरे नाले में गिरा युवक, बाल- बाल बची

Faridabad: पर्वतीय कॉलोनी 60 फुट रोड़ की टूटी पुलिया पर अचानक बाइक फिसलने से...

अंबेडकर की प्रतिमा खंडित मामले में सर्व समाज के लोगों को एसडीएम ने चौबीस घंटे में प्रतिमा बदलने का दिया आश्वासन

फरीदाबाद। सेहतपुर स्थित बाबा साहब डॉक्टर बी आर अंबेडकर सामुदायिक भवन के परिसर में...

More like this