हरियाणा में खुदाई के दौरान मिला कुछ ऐसा, लोग बोले-प्राचीन मंदिर दबा है जमीन में

भारत समेत विश्व में कहीं भी खुदाई होती है तो सनातन धर्म से संबंधित वस्तुएं कभी ना कभी निकलती ज़रूर हैं। ऐसा आपने पढ़ा होगा और सुना भी होगा। ताज़ा मामला हरियाणा से सामने आ रहा है। यहां के जगाधरी के वार्ड नंबर तीन के तेलीपुरा गांव गोगा जाहरवीर माड़ी के पास सीवरेज लाइन की खोदाई में प्राचीन गुबंद मिला है।

इस वस्तु को देख कर आस – पास रहने वाले लोगों में आस्था का हुजूम टूट पड़ा है। इतना ही नहीं बल्कि इसको देखने के लिए आसपास क्षेत्र के लोगों का तांता लगा गया है। क्षेत्रवासियों ने पुरातत्व विभाग से इसकी जांच की मांग की है।

हरियाणा में खुदाई के दौरान मिला कुछ ऐसा, लोग बोले-प्राचीन मंदिर दबा है जमीन में

हरियाणा में ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। खुदाई के दौरान ऐसी वस्तुएं पहले भी मिली हैं। इस गुबंद मिलने की सूचना के बाद हरकोफेड के पूर्व चेयरमैन रामेश्वर चौहान ने क्षेत्र का दौरा किया और पुरातत्व विभाग से इसकी जांच का आश्वासन दिया है। गुंबद मिलने के बाद इस स्थान पर प्राचीन मंदिर होने की चर्चाओं के बाद सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई है।

भारतीय संस्कृति का इतिहास हजारों वर्ष पुराना है। ऐसा हो सकता है कि यह मंदिर भी वर्षों पुराना ही हो। गोगामाड़ी के नजदीक खेतों में सीवरेज खुदाई के दौरान प्राचीन काल की ईंटें निकलनी एक दम शुरू हो गई। ईंटों की लंबाई डेढ़ फीट व चौड़ाई एक फीट है। देश में हड़प्पा कालीन स्थलों से खुदाई में जो विषय वस्तुएं मिलती हैं, उससे प्राचीन सभ्यता के प्रमाण मिलते हैं।

आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया द्वारा जो खुदाई होती हैं उसमें भी प्राचीन वस्तुएं मिलती हैं। जो गुबंद मिला है उसकी आकृति सैकड़ों साल पुरानी है। इसके निकलते ही जेसीबी मशीन से यहां खुदाई का काम रोक दिया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

2 weeks ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

12 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

12 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

12 months ago