HomeFaridabadदेव गुरु बृहस्पति देव मंदिर में मूर्ति स्थापना वार्षिक उत्सव का आयोजन

देव गुरु बृहस्पति देव मंदिर में मूर्ति स्थापना वार्षिक उत्सव का आयोजन

Published on

श्री देव गुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट के तत्वावधान में आज पूर्वी चावला कॉलोनी स्थित देव गुरु बृहस्पति देव मंदिर में मूर्ति स्थापना वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर कीर्तन एवं हवन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।
इस विषय में अधिक जानकारी देते हुए श्री देव गुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट के प्रधान सुनील मित्तल ने बताया कि आज से 9 साल पूर्व आज ही के दिन ब्रह्मलीन गुरुमहावीर प्रसाद कंसल के कर कमलों द्वारा देव गुरु बृहस्पति देव की प्रतिमा की स्थापना यहां पर की गई थी।

देव गुरु बृहस्पति देव मंदिर में मूर्ति स्थापना वार्षिक उत्सव का आयोजन

जिसके 1 साल बाद यहां पर अखंड ज्योति भी आदरणीय गुरु जी के कर कमलों से स्थापित की गई, जो आज तक निर्विघ्न रुप से इस मंदिर में प्रकाशमान है। आज देव गुरु मूर्ति स्थापना एवं अखंड ज्योति यही स्थापना दिवस को हर वर्ष की भांति यहां पर मनाया गया। संस्था के महासचिव श्री बनवारी लाल गुप्ता ने बताया कि शदेव गुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट इसके अतिरिक्त चावला कॉलोनी के मुख्य बाजार में निशुल्क चिकित्सालय का संचालन भी करता है। जहां पर मरीजों को निशुल्क दवाएं भी दी जाती है।

देव गुरु बृहस्पति देव मंदिर में मूर्ति स्थापना वार्षिक उत्सव का आयोजन

आज मूर्ति स्थापना दिवस समारोह के मौके पर फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता प्रदेश के परिवहन मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा के बड़े भाई पंडित टिपर चंद शर्मा, फार्मेसी काउंसिल ऑफ हरियाणा के चेयरमैन धनेश अदलखा, हरियाणा सरकार के पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र तेवतिया, फरीदाबाद नगर निगम के पार्षद दीपक चौधरी, मनोज नसवा, हरियाणा कांग्रेस के पूर्व सचिव सत्यवीर डागर बल्लभगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल, युवा भाजपा नेता महेश गोयल, मुकेश डागर झाड़सेंटली, सेवाराम वर्मा, राधे राधे गौ मानव सेवा समिति के प्रधान पंडित योगेश शर्मा, पंजाबी सेवा समिति के प्रधान प्रेम खट्टर महासचिव ज्योति छाबड़ा, अग्रवाल सभा चावला कॉलोनी के प्रधान जितेंद्र सिंगला एडवोकेट, श्री राधे मित्र मंडल के प्रधान मोहित गुप्ता, धौजिया संगठन के प्रधान कैलाश गर्ग, एमटीसी ग्रुप पर डायरेक्टर विनोद मित्तल, अग्रवाल वैश्य समाज के प्रधान भगवान दास, वरिष्ठ भाजपा नेता ईश्वर दयाल मदनलाल अरोड़ा तथा संदीप मित्तल सहित क्षेत्र के सैकड़ों प्रतिष्ठित लोगों ने हिस्सा लिया।

देव गुरु बृहस्पति देव मंदिर में मूर्ति स्थापना वार्षिक उत्सव का आयोजन

इस मौके पर फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि श्री देव गुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट हमेशा समाज कल्याण व धर्म के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रही है। जिसके लिए इसके सभी पदाधिकारी बधाई के पात्र है। जबकि पंडित टेकचंद शर्मा ने कहा कि कोरोना काल में श्री देव गुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट का सहयोग अतुलनीय रहा है।

देव गुरु बृहस्पति देव मंदिर में मूर्ति स्थापना वार्षिक उत्सव का आयोजन

जिस प्रकार से ट्रस्ट ब्रह्मलीन महावीर प्रसाद कंसल के दिखाए रास्ते पर चल रहा है, यह समाज के लिए एक अतुल्य उदाहरण है। जबकि फार्मेसी काउंसिल ऑफ हरियाणा के चेयरमैन धनेश अदलखा ने मूर्ति स्थापना दिवस पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि धर्म प्रचार में देव गुरु बृहस्पति सेवा ट्रस्ट की भूमिका आदरणीय है। वहीं पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र तेवतिया ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से लोगों का धर्म के प्रति लगा बढ़ता है।

Latest articles

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के...

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में...

More like this