Categories: Government

बस के आवागमन से कॉलेज तक सफर होगा आसान, छात्राएं बेझिझक भरेगी आत्मनिर्भरता की उड़ान

वैसे तो हमारे समाज में बेटा हो या बेटी दोनों को एक समान अधिकार दे दिया गया है। मगर कई क्षेत्रों में बेटियों ने बेटों से बढ़कर अपना दमखम दिखाया है। इसलिए आज बेटियों के लिए देश एक आत्मनिर्भरता का देश कहना लगा है।

बावजूद बदलते परिवर्तन और परिवेश के चलते कहीं ना कहीं महिलाओं के लिए उनकी सुरक्षा एक बड़ा सवाल बनी हुई है।

बस के आवागमन से कॉलेज तक सफर होगा आसान, छात्राएं बेझिझक भरेगी आत्मनिर्भरता की उड़ान

यही कारण है कि कुछ लड़कियां शिक्षा तो प्राप्त करना चाहती है, लेकिन उनकी हिम्मत बाहर निकलने की नहीं होती। वहीं कुछ माता-पिता भी अपनी बेटी की सुरक्षा के डर से उन्हें चारदीवारी में याद रखना बेहतर समझते हैं।

मगर बड़ोली महिला कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को अब ऐसी समस्याओं का सामना ना करना पड़े इसके लिए हरियाणा रोडवेज छात्रों की समस्या का समाधान करने में अहम भूमिका अदा करेगी।

दरसअल, बड़ौली महिला कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं बस तक अपनी यात्रा पूरी करने के लिए मशक्कत करनी पड़ती थी मगर अब अब तो छात्राओं के लिए ही मशक्कत रंग लाई है।

अब हरियाणा रोडवेज की ओर से छात्राओं को कॉलेज लाने व वापस गांव लाने के लिए स्पेशल पिंक बस सेवा शुरू की गई है। यह बस छात्राओं को उनके गांवों से लेकर कॉलेज पहुंचाएगी और कॉलेज की छुट्टी होने पर कॉलेज से वापस उनके गांवों में छोड़ेंगी।

प्रदेश सरकार ने बड़ौली गांव के निकट महिला कॉलेज तो एक वर्ष पूर्व शुरू कर दी थी, लेकिन छात्राओं के कॉलेज आने-जाने के लिए यातायात की व्यवस्था नहीं थी।

जिसके चलते छात्राओं को कॉलेज आने जाने में परेशानी होती थी। उन्हें निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता था। छात्राओं ने अपनी समस्या सरकार तक पहुंचाई। इसके बाद बस सेवा शुरू हो गयी।

कॉलेज प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि छात्राओं के लिए बस सेवा नि:शुल्क है। छात्राओं के पास बनाए जाएंगे। बस सुबह साढ़े आठ बजे पलवल बस स्टैंड से चलेगी,

जो गांव किठवाड़ी, ताराका, होशंगाबाद, रसूलपुर और बड़ौली होते हुए कॉलेज पहुंचेगी। इसके बाद करीब साढ़े नौ बजे बस लालगढ़, टीकरी, सुल्तानपुर, खटका, बाडक़ा, अच्छेजा, कुशक, टप्पा, बिल्लौचपुर, काशीपुर, सुतआगढ़ी और हसनपुर से छात्राओं को कॉलेज पहुंचाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago