HomeFaridabadजिला नगर योजनाकार एक्शन के मूड में, फरीदाबाद में अवैध कॉलोनियो पर...

जिला नगर योजनाकार एक्शन के मूड में, फरीदाबाद में अवैध कॉलोनियो पर फिर हुई बड़ी कार्यवाही

Published on

फ़रीदाबाद- जिला नगर योजनाकार ईन्फोर्समैन्ट एण्ड विजीलेंस फरीदाबाद द्वारा गाँव झाडसैंतली की राजस्व सम्पदा में 2 अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की गयी। यह अवैध निर्माण जो कि लगभग 5 एकड भूमि पर विकसित किया जा रहा था।

जिला प्रषासन की मदद से तोडफोड की कार्यवाही अमल में लाई गई। तोडफोड की कार्यवाही के दौरान अवैध कालोनियेां में बनाये गये रोड़ नेटवर्क के अलावा 2 कमर्शियल निर्माण, 3 बाउंड्रीवाॅल, डीपीसी में तोडफोड की कार्यवाही की गई।

जिला नगर योजनाकार एक्शन के मूड में, फरीदाबाद में अवैध कॉलोनियो पर फिर हुई बड़ी कार्यवाही

विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाकर शहर मे पनप रहीं अवैध कालोनियों व निर्माणों को शुरूआती दौर में ध्वस्त किया जा रहा है। यह कार्यवाही शहरी क्षेत्र व नियंत्रित क्षेत्र अधिनियम के तहत की गई है।

तोडफोड की कार्यवाही के दौरान श्री राजेन्द्र टी० शर्मा, जिला नगर योजनाकार कम-ड्यूटि मजिस्ट्रेट, श्री अनिल कुमार, थाना अध्यक्ष सैक्टर-55 व काफ़ी संख्या में पुलिसबल मौजूद था। इसके साथ साथ श्री अजरूद्दीन व श्री अमित कुमार जे०ई० मौजूद थे।

जिला नगर योजनाकार एक्शन के मूड में, फरीदाबाद में अवैध कॉलोनियो पर फिर हुई बड़ी कार्यवाही

तोडफोड की इस कार्यवाही के दौरान जिला नगर योजनाकार, ईन्फोर्समैन्ट एण्ड विजीलेंस, फरीदाबाद श्री राजेन्द्र टी० शर्मा द्वारा बताया गया कि विभाग द्वारा की जा रही तोडफोड में और सख्ती बरती जायेगी ताकि अवैध कालोनी काटने व उसमें निर्माण करने वालों के मंसूबे पूरे न हो सकें और समय रहते पनप रहे अवैध निर्माण को तोड़ा जा सके।

यहाँ यह भी बताया जाता है कि सभी अवैघ कालेानियों में जन साधारण को जागरूक करने के लिए चेतावनी बोर्ड भी लगाये जा चुके हैं। अतः आम जनता से अनुरोध है कि अवैध काॅलोनियेां में भूःमाफियाओं के बहकावे में आकर प्लाॅट ना खरीदें व अपनी मेहनत की कमाई को बरबाद ना होने दें क्योंकि अवैध कालोनी में सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं दी जाती है।

जिला नगर योजनाकार एक्शन के मूड में, फरीदाबाद में अवैध कॉलोनियो पर फिर हुई बड़ी कार्यवाही

कोई भी अवैध कालोनी/निर्माण करने से पहले सरकार से नियमानुसार अनुमति लें। अवैध कालोनी/निर्माण को किसी भी समय अधिनियम के प्रावधान में गिराया जा सकता है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this