HomeFaridabadआखिर कब बनेगा लकड़पुर रेलवे फाटक के ऊपर ब्रिज, 10 साल पहले...

आखिर कब बनेगा लकड़पुर रेलवे फाटक के ऊपर ब्रिज, 10 साल पहले बनाई गई थी योजना

Published on

सरकार योजना तो बना लेती है परंतु उसका क्रियान्वयन करना भूल जाती है ऐसा ही एक मामला लकड़पुर से सामने आया है जहां लकड़पुर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण होना था परंतु अभी तक उसके कार्यवाही ही शुरू नहीं हो पाई है।

दरअसल, लकड़पुर, दयालबाग कॉलोनी, इरोज गार्डन, चार्मवुड विलेज व प्रहलादपुर के लोगों को राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर जाने के लिए रेलवे फाटक को पार करना पड़ता है जिससे कई बार दुर्घटना भी हो चुकी है। इसी को लेकर करीब 10 साल पहले यहां पर ओवरब्रिज बनाने की योजना बनाई गई थी परंतु पिछले वर्ष जुलाई में प्रदेश सरकार द्वारा यहां पर ओवर ब्रिज की योजना को रद्द कर फुटओवर ब्रिज बनाने की अनुमति दी गई थी।

आखिर कब बनेगा लकड़पुर रेलवे फाटक के ऊपर ब्रिज, 10 साल पहले बनाई गई थी योजना

ब्रिज का निर्माण हरियाणा राज्य रोड एवं पुल विकास निगम को करना था और करीब डेढ़ करोड़ का एस्टीमेट भी बना दिया गया था परंतु अभी तक इसकी कोई भी कार्यवाही शुरू नहीं की गई है, ऐसे में यह सोचना गलत नहीं होगा कि सरकार योजना तो बना लेती है परंतु उसका क्रियान्वयन करना भूल जाती है।

आपको बता दें कि लकड़पुर रेलवे फाटक जिले की व्यस्त सड़कों में से एक है। यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है। इस फाटक के आसपास शिव दुर्गा विहार सहित कई गांवों और कॉलोनियां लगती है जिनमें करीब दो लाख से ज्यादा लोग निवास करते हैं। आपको बता दें कि यहां हर साल 10 से 12 लोग दुर्घटना में अपनी जान गवा देते हैं ऐसे में इस फुट ओवर ब्रिज के निर्माण से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी और दुर्घटना के आंकड़ों में भी कमी आएगी।

आखिर कब बनेगा लकड़पुर रेलवे फाटक के ऊपर ब्रिज, 10 साल पहले बनाई गई थी योजना

वहीं हरियाणा राज्य रोड एवं पुल विकास निगम के उप प्रबंधक प्रवीण चौधरी का कहना है कि लकड़पुर रेलवे फाटक पर फुटओवर ब्रिज बनाना प्रस्तावित किया गया है। इस फुटओवर ब्रिज लोग दोपहिया वाहन और पैदल निकल सकेंगे। ब्रिज बनाने के लिए जमीन खरीदी जानी है इसके लिए जमीन मालिकों से बातचीत चल रही है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this