HomeFaridabadफरीदाबाद में दूध निकलवाने गए शख्स को पड़ोसियों ने बुरी तरह पीटा,...

फरीदाबाद में दूध निकलवाने गए शख्स को पड़ोसियों ने बुरी तरह पीटा, पीड़ित की हालत गंभीर

Published on

फरीदाबाद के पावटा गांव में सुबह दूध निकलवाने जा रहे शख्स को पड़ोसियों ने घेरकर लाठी-डंडों और चाकू से बुरी तरह घायल कर दिया जिसके बाद आनन-फानन में घायल युवक को फरीदाबाद के सिविल अस्पताल बादशाह खान के लिए भर्ती कराया गया है पीड़ितों के मुताबिक उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

तस्वीरों में दिखाई दे रहा यह वही शख्स है जो सुबह आज अपने गांव पावटा में दूध निकलवाने के लिए निकला था लेकिन तभी घात लगाए उसके कुछ पड़ोसियों ने उसको लाठी-डंडे चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया ।

फरीदाबाद में दूध निकलवाने गए शख्स को पड़ोसियों ने बुरी तरह पीटा, पीड़ित की हालत गंभीर

जब तक वह संभल पाता तब तक उसे काफी चोटें लग चुकी थी और हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। घायल युवक के बड़े भाई के मुताबिक हमलावर गांव का ही एक शख्स है जिसके साथ मिलकर कुछ अन्य युवकों ने उसके भाई पर हमला किया है ।

घायल के मुताबिक हमलावर उसके छोटे भाई की पत्नी पर बुरी नजर रखता था जिसका घर वालों को पता चल गया था जिसके चलते वह उसका बार-बार विरोध कर रहे थे लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था।

इसी रंजिश के चलते उसने कल देर शाम भी उन पर हमला किया था जिसकी कल उन्होंने सूचना पुलिस को दे दी थी। इसी रंजिश के चलते आज उसने घात लगाकर उनके छोटे भाई पर हमला किया है इस हमले उसके भाई को काफी गंभीर चोटें आई है जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल बादशाह खान में भर्ती कराया गया है जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this