HomePress Releaseजिले में अब बचें हैं कोविड-19 के 79 पॉजिटिव केस बचे,रिकवरी रेट...

जिले में अब बचें हैं कोविड-19 के 79 पॉजिटिव केस बचे,रिकवरी रेट 98.9 प्रतिशत तक पहुंचा

Published on

कोविड-19 के सबसे ज्यादा पॉजिटिव मामलों वाला हमारा जिला फरीदाबाद अब कोरोना की जंग जीतने के करीब है। कोविड वैक्सीन को लेकर जहां जिला में बेहतरीन कार्य हो रहा है तो वहीं अब पॉजिटिव मामलों की संख्या भी घटकर काफी कम रह गए है।

उपायुक्त यशपाल ने बताया कि कई महीने तक जिला में कोविड-19 के पॉजिटिव मामलों की संख्या 100 से उपर चल रही थी और फरीदाबाद जिला में पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा मामले थे। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग व प्रशासनिक सतर्कता के चलते अब हम इस बीमारी को हराने के करीब पहुंच गए हैं।

जिले में अब बचें हैं कोविड-19 के 79 पॉजिटिव केस बचे,रिकवरी रेट 98.9 प्रतिशत तक पहुंचा

उन्होंने बताया कि जिला में मंगलवार को कोविड-19 के मात्र सात केस मिले हैं। इनमें से एक मामला सैनिक कॉलोनी, एक केस सेक्टर-28, दो केस सेक्टर-75 और सेक्टर-86, सेक्टर-76, सेक्टर-84 व सेक्टर-19 से एक-एक पॉजिटिव केस सामने आया है। मंगलवार को 15 पॉजिटिव केस रिकवर भी हुए हैं। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में जिला में मात्र 79 कोविड-19 पॉजिटिव केस रह गए हैं। जिला में रिकवरी रेट भी बढक़र 98.9 प्रतिशत हो गया है।

इन मरीजों में से वेंटिलेटर पर मात्र चार मरीज हैं।
उपायुक्त यशपाल ने बताया कि जिला में कोविड-19 के टीकाकरण का अभियान भी लगातार जारी है। अब तक कोविड-19 टीकाकरण के 317 सत्र आयोजित किए जा चुके हैं। इन सत्रों में सोमवार देर सांय तक 18 हजार 322 लोगों को टीकाकरण का कार्य पूरा हो चुका है।

जिले में अब बचें हैं कोविड-19 के 79 पॉजिटिव केस बचे,रिकवरी रेट 98.9 प्रतिशत तक पहुंचा

उन्होंने बताया कि टीकाकरण के लोगों को जागरूक किया जा रहा है और उन्हें यह भी बताया जा रहा है कि कोविड-19 की यह वैक्सीन सुरक्षित है और जब भी जिस वैक्सीन का नंबर आए तो वह टीकाकरण अवश्य करवाए। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद भी हमें मास्क व सामाजिक दूरी के लिए ऐहतियात अवश्य बरतने हैं ताकि हम कोरोना के खिलाफ इस जंग को पूरी तरह से जीत सकें।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this