HomeFaridabadमहिला पुलिसकर्मी ने पीसीआर में ही करवाई डिलिवरी, जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित

महिला पुलिसकर्मी ने पीसीआर में ही करवाई डिलिवरी, जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित

Published on

जब अपने कर्तव्य की सीमाएं लांघकर समाज की भलाई करने की बात आती हैं , तो उसमें फरीदाबाद पुलिस का नाम सबसे पहले ऊपर आता है।
इसी प्रकार का सराहनीय कार्य करते हुए फरीदाबाद पुलिस की महिला टीम ने एंबुलेंस की उपलब्धता के अभाव में प्रसव के दौरान दर्द से कराह रही महिला की पुलिस पीसीआर में ही डिलीवरी करवाने में अहम भूमिका निभाई जिससे जच्चा बच्चा दोनों की जान बच सकी।

महिला ने बेटी को जन्म दिया और अब मां बेटी दोनों की जान सुरक्षित है। रात्रि करीब 12 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि संतोश नगर कि एक महिला प्रसव के दर्द के कारण कराह रही है और उनकी मदद के लिए एंबुलेंस नहीं पहुंची है।
सूचना मिलते ही महिला पुलिस थाना 16 ए से महिला प्रधान सिपाही कपिला और महिला सिपाही पूजा अपने सह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंची।

महिला पुलिसकर्मी ने पीसीआर में ही करवाई डिलिवरी, जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित

मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि महिला की हालत बहुत गंभीर है और यदि मौका रहते उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया गया तो महिला और शिशु दोनों की जान को खतरा हो सकता है।
देरी न करते हुए पुलिस टीम महिला को पीसीआर में लैटाकर बीके हस्पताल के लिए निकल पड़ी परंतु रास्ते में पीसीआर के अंदर ही महिला की डिलीवरी हो गई। महिला पुलिसकर्मियों ने सफलतापूर्वक महिला की डिलीवरी करवाई तथा अब मां बेटी दोनों खतरे से बाहर हैं।

महिला पुलिसकर्मी ने पीसीआर में ही करवाई डिलिवरी, जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित

वहां पर मौजूद लोगों ने पुलिस द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य के लिए उनकी प्रशंसा की और उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के सामाजिक कार्य में पुलिस हमेशा आगे रहते हैं। इसलिए फरीदाबाद पुलिस की मौजूदगी में हम खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं।

सीपी ने दिया सम्मान

देर रात एक महिला की डिलिवरी करवाने को लेकर सीपी ओपी सिंह द्वारा टिव्टर पर टिव्ट करके कहा कि पीसीआर में बच्ची का जन्म सहायता करने वाले संवेदनशील पुलिस कर्मियों को सीपी फरीदाबाद ने दिया कमेंडेंशन सर्टिफिकेट क्लास वन और नकद इनाम। यह टिव्ट फरीदाबाद पुलिस के द्वारा सीएम हरियाणा और हरियाणा पुलिस को किया गया। जिसके बाद करीब 104 लोगों ने इस पोस्ट को रिटिव्ट किया है। वहीं 217 लोगों ने लाइक भी किया है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this