Categories: Faridabad

स्वच्छता सर्वेक्षण के मद्देनजर निगम की नई पहल, वार्डों में तीन सदस्यीय कमेटी का होगा गठन

स्वच्छता सर्वेक्षण के तरफ नगर निगम ने एक और कदम बढ़ाया है। अब पार्षद की सहमति पर पूरे 40 वार्ड में तीन सदस्यों की कमेटी बनेगी। कमेटी के सदस्य निगम की टीम के साथ मिलकर लोगो को गीला और सूखा कूड़ा अलग- अलग कर इकोग्रीन को गाड़ियों में फैकने के लिए जागरूक करेंगे।

दरसअल, स्वच्छता सर्वेक्षण में एक महीन से भी कम समय है। ऐसे में जिले में बहुत से ऐसे स्थान है जहां कूड़ा और सीवर का पानी एकत्रित है। अब शहर को साफ़ करने के लिए निगम ने आमजन की सहायता लेने का फैसला लिया है। इसी संबंध में अब प्रत्येक वार्ड में तीन सदस्यीय कमेटी बनेगी।

स्वच्छता सर्वेक्षण के मद्देनजर निगम की नई पहल, वार्डों में तीन सदस्यीय कमेटी का होगा गठन

मिली जानकारी के अनुसार निगम प्रत्येक वार्ड में पार्षद की सहमति से तीन सदस्यीय कमेटी बनाएगा। जिसमे इस कमेटी के सदस्य निगम टी टीम के साथ घर घर जाकर लोगो को गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग के फैकने के लिए जागरूक करेंगे।

कमेटी बनाने के पीछे ये है वजह
कमेटी बनाने के पीछे का कारण लोगो को ठोस कचरा प्रबंधन नियम 2016 के विषय में जागरूक करना है। इस नियम के तहत घर, होटल कोई भी स्थान हो लोगो को गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग कर फैकना चाहिए। लेकिन अगर हम वर्तमान समय की बात करे तो किसी भी वार्ड में गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्रित नहीं हो रहा है।

बहरहाल, देखना ये है कि निगम का तीन सदस्यीय कमेटी किस प्रकार काम करता है और स्वच्छता सर्वेक्षण तक शहर साफ हो पता है या नहीं।

स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत सभी वार्ड में कमेटियां बनाई जा रही है। कमेटी के सदस्य घर घर जाकर लोगो को गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्रित करके इकोग्रीन की गाड़ी में फैकने के विषय में जागरूक करेंगे।
इंद्रजीत सिंह, अतिरिक्त निगमायुक्त।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago