Homeहफ्ते में होगा सिर्फ 4 दिन काम बाकी 3 दिन छुट्टी, जानिये...

हफ्ते में होगा सिर्फ 4 दिन काम बाकी 3 दिन छुट्टी, जानिये कब से लागू हो रहा ये नियम

Published on

अगर आप भी नौकरी करते हैं तो आपके लिए सबसे बड़ी ख़ुशी की बात हम आपको बताने जा रहे हैं। आपकी ख्वाइश भी किसी ना किसी दिन यह रही होगी। हमारे देश में प्राइवेट नौकरी करना आसान नहीं होता है। समय पर जाना पर समय से आना नहीं। ऑफिस जाकर बॉस की बातें अलग सुनना। इन सब के बाद हफ्ते में छह दिन काम करना और तनाव का सामना करना।

तनाव के साथ – साथ वर्कलोड भी इंसान की ताकत को निचोड़ लेता है। लेकिन अब आने वाला वक्त कर्मचारियों के लिए और खुशियां लेकर आ सकता है। देश में नया लेबर कोड आने वाला है, जिसके तहत कर्मचारियों को सप्ताह में तीन दिनों का ऑफ मिल सकता है।

मंत्रालय ने असंगठित श्रमिकों के लिए एक पोर्टल लांच करने की जानकारी भी दी है।

आप भी समय से पहले ऑफिस जाते होंगे लेकिन समय पर लौटते नहीं होंगे। लेकिन अगर एक ऑफ ज़्यादा मिले तो आप खुश बहुत होंगे। भारत का आदमी ऑफिस के इन सब एक प्रेशर से पागल सा हो जाता हैं। अगर उसे काम में कमी या छुट्टी की राहत मिले तो यक़ीनन उसका अपने काम को लेकर मनोबल बढ़ेगा। श्रम और रोजगार मंत्रालय चार नए लेबर कोड को लागू करने के लिए उनसे संबंधित नियमों को इस सप्ताह अंतिम रूप दे सकता है।

Four day work week: कर्मचारियों को मिलेगा 3 दिन का ऑफ, 4 दिन करना होगा काम!

रोजगार देने वालों से संख्या काम करने वालों की बहुत अधिक है। अगर यह कानून लागू होते हैं तो कर्मचारियों को काफी लाभ मिलने के आसार हैं। इन लेबर कोड्स के लागू होने के बाद देश के श्रम बाजार में सुधरा का नया दौर शुरू हो जाएगा। मसौदे को अंतिम रूप मिलने के बाद कर्मचारियों को एक सप्ताह में चार दिन काम करने और उसके साथ तीन दिनों की छुट्टी का विकल्प मिलेगा।

Employees

केंद्र सरकार नौकरीपेशा लोगों को जल्द ही खुशखबरी दे सकती है। लोगों में अब इसको लेकर इंतज़ार बढ़ता जा रहा है। भारतीय श्रम मंत्रालय असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीकरण एवं कल्याण के लिए एक नया पोर्टल भी तैयार कर रहा है।

Latest articles

फरीदाबाद में भाजपा और जीजीपी के बंधन में आई दरार, महासंपर्क अभियान होंगे 30 जून तक, जाने पूरी खबर।

हरियाणा में चुनाव से पहले भाजपा और जेजेपी के गठबंधन में दरार नजर आने...

फरीदाबाद के पानी में बह गए 5 करोड रुपए, अब 38 करोड लगाने की तैयारी, जानिए पूरी खबर।

राष्ट्रीय राजमार्ग 6 लेन होने के बाद दिल्ली से आगरा की ओर आने जाने...

फरीदाबाद से अपरहण कर कारोबारी का नैनीताल में मिला शव, पुलिस चाहती तो निकल नहीं पाते अपहरणकर्ता, जानें पूरी खबर।

फरीदाबाद सेक्टर 15 से अपरहण कपड़े कारोबारी नागेंद्र चौधरी की हत्या के मामले में...

More like this

फरीदाबाद में भाजपा और जीजीपी के बंधन में आई दरार, महासंपर्क अभियान होंगे 30 जून तक, जाने पूरी खबर।

हरियाणा में चुनाव से पहले भाजपा और जेजेपी के गठबंधन में दरार नजर आने...

फरीदाबाद के पानी में बह गए 5 करोड रुपए, अब 38 करोड लगाने की तैयारी, जानिए पूरी खबर।

राष्ट्रीय राजमार्ग 6 लेन होने के बाद दिल्ली से आगरा की ओर आने जाने...