HomeCrimeघर से लापता दो नाबालिक लड़कियों को पुलिस ने इटावा से किया...

घर से लापता दो नाबालिक लड़कियों को पुलिस ने इटावा से किया सकुशल बरामद

Published on

पुलिस चौकी सेक्टर 46 की टीम ने घर से लापता दो लड़कियों को कड़ी मशक्कत के पश्चात इटावा से बरामद किया है।

9 फरवरी को लापता लड़कियों नेहा और ज्योति (बदला हुआ नाम) के परिजनों ने पुलिस चौकी आकर लड़कियों के लापता होने के बारे में सूचना दी।

उन्होंने बताया कि 16 वर्षीय नेहा और 14 वर्षीय ज्योति सहेलियां हैं और दोनों घर से लापता है।

घर से लापता दो नाबालिक लड़कियों को पुलिस ने इटावा से किया सकुशल बरामद

उन्होंने अपने दोस्तों रिश्तेदारों हर जगह लड़कियों की तलाश की परंतु उन्हें उनकी कोई खबर नहीं मिली है।

लड़की के परिजनों की शिकायत पर थाना सूरजकुंड में मुकदमा दर्ज करके लड़कियों की तलाश शुरू कर दी गई।

लड़कियों की तलाश के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया जिसमें उप निरीक्षक मनोज कुमार, सहायक उप निरीक्षक महेश, सिपाही मनोज और महिला सिपाही दीपिका शामिल थी।

पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्र में लड़कियों की तलाश करते हुए कई लोगों से पूछताछ की परंतु उनकी कोई जानकारी पुलिस टीम को नहीं मिली।

घर से लापता दो नाबालिक लड़कियों को पुलिस ने इटावा से किया सकुशल बरामद

काफी मशक्कत करने के पश्चात पुलिस टीम को सूचना मिली कि दोनों लड़कियां उत्तर प्रदेश के इटावा में किसी दोस्त से मिलने गई हुई हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत इटावा के लिए रवाना हो गई और दोनों लड़कियों को सकुशल वहां से बरामद कर लिया।

दोनों लड़कियों को फरीदाबाद लाया गया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात उन्हें उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया।

दोनों परिवार अपनी लड़कियों को वापस पाकर बहुत खुश हुए तथा पुलिस आयुक्त श्री ओपी सिंह, पुलिस टीम के साथ-साथ पूरी फरीदाबाद पुलिस का धन्यवाद किया।

Latest articles

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के...

More like this