HomeCrime3 वर्षीय लापता बच्चे को कड़ी मशक्कत के बाद मात्र 2 घंटे...

3 वर्षीय लापता बच्चे को कड़ी मशक्कत के बाद मात्र 2 घंटे में तलाश करके पुलिस ने परिजनों को सौपा, लौटाई परिवार की खुशियां

Published on

ओल्ड प्रभारी इंस्पेक्टर भीम सिंह की टीम ने लापता हुए 3 वर्षीय बच्चे को कड़ी मशक्कत के साथ मात्र 2 घंटे में तलाश करके उसके परिजनों की खुशियां उन्हें वापस लौटाने में सफलता हासिल की है।

कल दोपहर 12:00 बजे लड़के के पिता ने थाने में आकर सूचना दी कि उसका 3 वर्षीय बेटा लापता हो गया है और उसकी कोई खबर अभी तक नहीं लगी है।

3 वर्षीय लापता बच्चे को कड़ी मशक्कत के बाद मात्र 2 घंटे में तलाश करके पुलिस ने परिजनों को सौपा, लौटाई परिवार की खुशियां

उसने बताया कि उन्होंने हर जगह अपने लड़के की तलाश की, आसपास के लोगों से पूछताछ भी की परंतु उसकी कोई जानकारी उन्हें नहीं मिली है।

मामला की गंभीरता को देखते हुए थाना ओल्ड प्रभारी ने बच्चे की तलाश के लिए टीम गठित की और उन्हें आसपास के क्षेत्र में बच्चे की तलाश करने के आदेश दिए।

पुलिस टीम बच्चे की फोटो लेकर थाना क्षेत्र में उसकी तलाश करने के लिए निकल गई और एरिया में लोगों से उस लड़के के बारे में पूछताछ की।

3 वर्षीय लापता बच्चे को कड़ी मशक्कत के बाद मात्र 2 घंटे में तलाश करके पुलिस ने परिजनों को सौपा, लौटाई परिवार की खुशियां

लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के पश्चात उन्होंने बच्चे को ढूंढ निकाला। बच्चा ओल्ड फरीदाबाद की पुरानी चुंगी में छोटे बच्चों के साथ खेलने में मस्त था। उसे अंदाजा भी नहीं था कि उसके माता-पिता उसके लिए कितना परेशान हो रहे हैं। पुलिस टीम ने बच्चे को वहां से सकुशल बरामद करके उसके माता-पिता के हवाले कर दिया।

अपने बच्चे को वापस पाकर परिजनों के चेहरे पर मुस्कान आई और उन्होंने कड़ी मेहनत करके उनके बच्चे को तलाश करने के लिए पूरी पुलिस टीम का तहे दिल से धन्यवाद किया।

पुलिस टीम द्वारा किए गए सराहनीय कार्य को देखते हुए पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने पुलिस टीम को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें प्रशंसा पत्र दिया।

डीसीपी डॉक्टर अर्पित जैन ने ट्विटर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया है कि वह अपने छोटे बच्चों का पूरी तरह से ध्यान रखें । क्योंकि आए दिन कोई ना कोई बच्चा खेलते हुए या इधर-उधर घूमते घूमते एक कहीं भी निकल जाता है। छोटे बच्चे का पूरी तरह से ध्यान रखना चाहिए, ताकि कोई अप्रिय घटना उनके साथ ना घट सके।

Latest articles

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा...

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा...

फरीदाबाद के इस बस डिपो का प्रशिक्षण कार्यालय जर्जर, मरम्मत न होने से कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ीं

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ बस डिपो परिसर में करीब आठ वर्ष पहले तैयार किया गया...

फरीदाबाद के इस रेलवे अंडरपास का होगा पुनर्निर्माण जल्द, एचएसवीपी ने तैयार की विस्तृत सुधार योजना

फरीदाबाद के सेक्टर-45 और सेक्टर-46 को जोड़ने वाले रेलवे अंडरपास को आधुनिक रूप देने...

More like this