HomeEducationहरियाणा विद्यालय अध्यापक महासंघ ने भर्ती रद्द करने के विरोध में मुख्यमंत्री...

हरियाणा विद्यालय अध्यापक महासंघ ने भर्ती रद्द करने के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।

Published on

हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एव स्कूल टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की जिला इकाई फरीदाबाद के प्रधान श्री भीम सिंह की अध्यक्षता में फरीदाबाद खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के असिस्टेंट श्री रविन आर्य जी एवं बल्लमगढ़ खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के असिस्टेंट श्री कपिल कुमार जी को मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

जिला प्रधान श्री भीम सिंह वह राज्य कार्यकारिणी ऑडिटर श्री राज सिंह जी ने कहा वर्ष 2010 में नियुक्त 1983 पीटीआई को सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए। 10 वर्ष की लंबी सेवा कर चुके अध्यापकों की भर्ती रद्द करना दुर्भाग्यपूर्ण फैसला है। अध्यापक संघ यह मांग करता है की सरकार बड़ी बेंच के समक्ष अपना पक्ष रखें की भर्ती प्रक्रिया में चयनित अध्यापकों का कोई दोष नहीं है। इसमें चयन प्रक्रिया का दोष है। पूरी भर्ती को रद्द ना किया जाए।

सरकार व्यापक शिक्षा और रोजगार हित में जो याचिकाकर्ता खाली पड़े पदों पर नौकरी देकर केस का निपटारा कर सकती है। इस भर्ती में 35 ऐसे पीटीआई साथी हैं। जिनका स्वर्गवास हो चुका है। एस ग्रेसिया पॉलिसी के तहत मिलने वाले वेतन से ही उनका परिवार का भरण- पोषण हो रहा है। यदि यह भर्ती रद्द होती है। तो इन पीड़ित परिवारों पर तो दुखों का पहाड़ टूट पड़ेगा।

हरियाणा विद्यालय अध्यापक महासंघ ने भर्ती रद्द करने के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।

इस भर्ती में लगभग 80 प्रतिशत पीटीआई 45 वर्ष से लेकर 52 वर्ष की आयु तक है। उम्र के इस पड़ाव में उनके लिए लिखित परीक्षा देना न्याय संगत नहीं है। उपरोक्त भर्ती में 67 पीटीआई भर्ती होने से पहले विभिन्न सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान मैं स्थाई तौर पर कार्य कर थे। जो कि वर्ष 2010 में पीटीआई भर्ती होने के बाद उस नौकरी से त्यागपत्र दे चुके हैं। इसलिए भर्ती रद्द होती है तो यह बेरोजगार हो जाएंगे।

अतः हरियाणा कर्मचारी संघ हरियाणा सरकार से अनुरोध करती है। कि सरकार इन कर्मचारियों के हित में सकारात्मक निर्णय और माननीय सर्वोच्च न्यायालय की बड़ी बेंच में अपील करें और हरियाणा सरकार अपनी वैधानिक शक्तियों का प्रयोग करते हुए। इन सभी पीटीआई की सेवा सुरक्षित रखना सुनिश्चित करें।

इस दौरान राज्य कार्यकारिणी ऑडिटर श्री राज सिंह जी, जिला सचिव श्री वीरेंद्र सिंह, प्रचार सचिव श्री मुकेश गर्ग, फरीदाबाद खंड प्रधान श्री राजकुमार जी, बल्लमगढ़ खंड प्रधान श्री रणवीर सिंह जी, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री रविंद्र कुमार संधू (डीपीई), सहायक जिला खेल अधिकारी श्री बुद्धि राम धनकड, सहायक मौलिक शिक्षा अधिकारी खेल अधिकारी श्री हरवीर अधाना एवं अन्य कई लोग भी मौके पर मौजूद रहे।

Latest articles

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के...

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में...

More like this

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के...