Categories: CrimeFaridabad

बच्चे की हत्या कर मां के जेवर लेकर हुआ फरार, पुलिस जुटी जांच में

गांव भैंसरावली में देर रात नकाबपोश द्वारा घर में सो रहे 10 साल के बच्चे की हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मृतक बच्चे की मां को पहले कोई नशीला पदार्थ खिलाया गया है।

जिसकी वजह से वह बेहोश हो गई और उसके बाद बच्चे की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है।

बच्चे की हत्या कर मां के जेवर लेकर हुआ फरार, पुलिस जुटी जांच में

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों के द्वारा मृतक बच्चे की मां की गहने भी लूट लिए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तिगांव क्षेत्र के गांव भैंसरावली के रहने वाले लच्छीराम दीक्षित ने दी शिकायत में बताया कि उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा राकेश दीक्षित और छोटा राजकुमार दीक्षित दोनों की शादी दो बहनों के साथ हुई है।

दोनों के दोनों बच्चे भी है। राकेश दीक्षित गुरुग्राम की किसी कंपनी में काम करता है। जबकि राजकुमार विदेश में रहता है। रविवार की रात को दोनों नकाबपोश उनके घर में घुस आए और ऊपर सो रही उनकी बड़ी बहू रंजन रानी को जबरन कोई नशीला पदार्थ पिला दिया। जिसके बाद वह बेहोश हो गई।

बेहोश होने के बाद उसके द्वारा 10 साल के पोते यक्ष दीक्षित की चुन्नी से गला घोट कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है राकेश दीक्षित 18 फरवरी को इंदौर में अपने किसी गुरु जी से मिलने के लिए गया हुआ था।

उनकी पत्नी ऊपर वाले कमरे में 10 साल के बेटे और 5 साल का मनन के साथ सो रही थी। जबकि नीचे वाले कमरे में लच्छीराम दीक्षित और उसकी पत्नी सरोज दीक्षित और छोटे पुत्र की पत्नी रीना भी सो रही थी।

लेकिन उसके बावजूद भी नकाबपोश कब घर में घुसे और वारदात को अंजाम दिया। मृतक बच्चे की मां को जब सुबह होश आया, तब उसने घटना की सूचना अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने ऊपर वाले कमरे में जाकर देखा तो सबसे पहले यक्ष को उपचार के लिए अस्पताल में लेकर गए।

जहां डॉक्टरों ने को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की हत्या करने के बाद बदमाशों के द्वारा मृतक बच्चे की मां के सभी जेवर लेकर फरार हो गए। इसके बारे में किसी को कुछ नहीं पता था। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago