HomePress Releaseविश्व में सबसे ज्यादा फ्यूल टैक्स वसूल रही है भाजपा सरकार: राठी

विश्व में सबसे ज्यादा फ्यूल टैक्स वसूल रही है भाजपा सरकार: राठी

Published on

हरियाणा प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था, बढ़ रही महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ इनेलो की बहादुरगढ़ इकाई 8 मार्च को विशाल प्रदर्शन करेगी। यह जानकारी इनेलो पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में जहां एक ओर बेरोजगारी व महंगाई की समस्या अपनी चरमसीमा पर पहुंच चुकी है वहीं, कानून व्यवस्था चौपट होने से आम आदमी स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है। रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं, पिछले कुछ महीनों में ही रसोई गैस सिलेंडर के दाम 200 रुपये तक बढ़ाए जा चुके हंै जिससे आम गृहणी के रसोई का बजट बिगड़ चुका है।

इनेलो नेता ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम भी दिनोंदिन बढ़ाए जा रहे हंै। इससे पेट्रोलियम कंपनियों को तो लाभ पहुंच रहा है लेकिन आम जनता की कमर टूट रही है। उन्होंने कहा कि 2014 में कच्चे तेल के प्रति बैरल की कीमत 106.85 डॉलर, जबकि आज कच्चा तेल 62.88 डॉलर प्रति बैरल पहुंच चुका है। इसी कच्चे तेल की कीमत जब लॉकडाउन में लगभग 31 डॉलर प्रति बैरल हुई थी, उस समय भी भाजपा सरकार ने लोगों को मिलने वाला फायदा न देकर जनता के साथ विश्वासघात किया था। जब हरियाणा सरकार द्वारा 600 ग्राम सचिवों की नियुक्ति के लिए लगभग 6 लाख से ज्यादा बेरोजगारों ने फार्म भरे थे लेकिन पेपर लीक होने की वजह से उन सभी लोगों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ।

विश्व में सबसे ज्यादा फ्यूल टैक्स वसूल रही है भाजपा सरकार: राठी

राठी ने कहा कि अपराध के मामले में भी भाजपा सरकार ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। प्रदेश भर में अपराध अपने चरमसीमा पर पहुंच चुका है। बहादुरगढ़ में सरेआम एक ज्वैलर्स की दुकान पर लूट का प्रयास किया गया। जिसमें व्यापारियों ने दो आरोपियों को तो पकड़ लिया लेकिन आज भी तीसरा आरोपी सरकार की कमी की वजह से फरार है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा समर्थित लोग सरेआम कानून की अवहेलना करते हैं लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं होती। अपितु आम जनता को परेशान किया जाता है। इसलिए उक्त मुद्दों पर इस गूंगी-बहरी भाजपा सरकार को जगाने के लिए इनेलो 8 मार्च को बहादुरगढ़ में पुरजोर प्रदर्शन करेगी।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this