HomeFaridabadनारियल पानी वाले के साथ हुआ धार्मिक भेदभाव, समर्थन में आगे आया...

नारियल पानी वाले के साथ हुआ धार्मिक भेदभाव, समर्थन में आगे आया बजरंग दल।

Published on

फरीदाबाद के 5 नंबर इलाके में के.एल मेहता दयानंद कॉलेज के पास नारियल पानी की दुकान में भगवा झंडा लगाने को लेकर बड़ा विवाद हुआ जिसमें धार्मिक संघटन बजरंग दल द्वारा हस्तक्षेप के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में कार्यवाहीं का आश्वासन देते हुए मामले को शांत कराया।

बीते 2 दिनों पहले एनआईटी 5 नंबर इलाके में के.एल मेहता दयानंद कॉलेज के पास नरियाल पानी की दुकान लगाने वाले हिन्दू दुकानदार ने अपनी दुकान पे भगवा झंडा लगाया जिससे आस पास नारियल पानी की ही दुकान लगाने वाले अन्य समुदाय के दुकानदारों ने इससे आपत्ति जताई और हिन्दू झंडा लगाने वाले दुकानदारों को दुकान से झंडा हटाने को लेकर उसपर दबाव बनाया।

नारियल पानी वाले के साथ हुआ धार्मिक भेदभाव, समर्थन में आगे आया बजरंग दल।

यह मामला जब बजरंग दल के संज्ञान में आया तो उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो पाया की अन्य धर्म का दुकानदार गैर आधिकारिक तरीके से रोड पर दुकान लगाए हुए है। जब उसे पूछा गया की किसकी अनुमति से यहां दुकान लगाई जा रही है तो उसने बिना कोई जवाब दिए अभद्र व्यवहार करना शुरू किया। इसके बाद आपसी गरमा गर्मी के बाद मामला शांत हो गया।

उसके बाद आज फिर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली अन्य समुदाय के लोगों द्वारा हिंदू नारियल पानी वाले के साथ भगवा झंडा लगाने को लेकर उसे मारने की धमकी दी जा रही है।

जब संघटन के लोग मौके पर पहुंचे तो मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी बुलाई गई उसके बाद पुलिस ने पाया की उस स्थान पर लगाई जाने वाली केवल कुछ दुकानें है जो अधिकारिक तौर पर लगाई जा रही है इसके अतिरिक्त एमसीएफ द्वारा बाकी दुकानों को लगाने की अनुमति नहीं दी गई है।

नारियल पानी वाले के साथ हुआ धार्मिक भेदभाव, समर्थन में आगे आया बजरंग दल।

पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए गैर आधिकारिक दुकानों को मौके से हटाने की बात कही है साथ ही हिन्दू नारियल पानी वाले द्वारा अपनी दुकान पर भगवा झंडा लगाए जाने को नारियल पानी वाले की अभिव्यक्ति की आजादी बताया है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this