HomePress Releaseमहिला पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 3 महीने से फरार चल...

महिला पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 3 महीने से फरार चल रहे बलात्कार के आरोपी को किया गिरफ्तार

Published on

महिला थाना एनआईटी प्रभारी इंस्पेक्टर गीता की टीम ने बलात्कार के आरोप में 3 महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम देवव्रत है।

आरोपी के खिलाफ महिला थाना एनआईटी में भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 328 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज है।

पुलिस को दी अपनी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि वह सेंचुरी कंपनी में काम करती थी। देवव्रत भी उसके साथ उसी कंपनी में काम करता था। पीड़ित ने आरोपी देवव्रत पर बलात्कार के आरोप लगाए थे जिसके पश्चात आरोपी कंपनी छोड़ कर वहां से फरार हो गया था।

आरोपी की धरपकड़ करने के लिए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गीता की अगुवाई में एक टीम का गठन किया गया जिसमें ESI शहीद खान, महिला ASI मुनेश, महिला हेडकांस्टेबल सरोज और सिपाही रमन शामिल थे।

आरोपी पिछले 3 महीने से जगह बदल बदलकर रह रहा था। और अब बहादुरगढ़ में किसी गत्ते की फैक्ट्री में काम करता था।

कल दिनांक 28 फरवरी को साइबर तकनीक के माध्यम से जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो आरोपी की धरपकड़ के लिए उसी समय पुलिस टीम बहादुरगढ़ के लिए रवाना हो गई।

पुलिस टीम ने बहादुरगढ़ जाकर बताई गई जगह पर पूछताछ की और कड़ी मशक्कत करने के पश्चात रात्रि करीब 12:00 बजे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

रात को ही आरोपी को गिरफ्तार करके फरीदाबाद लाया गया और मुकदमे में गहनता के साथ पूछताछ की गई।

आरोपी देवव्रत पुत्र रामनाथ यूपी के इटावा जिले का रहने वाला है। आरोपी की उम्र 32 वर्ष है। आरोपी शादीशुदा है परंतु पिछले 11 साल से वह अपनी पत्नी और बच्चों से अलग रह रहा था और उसके किसी अन्य महिला के साथ भी अवैध संबंध चल रहे थे।

पूछताछ करने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

पुलिस आयुक्त ने टीम द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए उनकी हौसला अफजाई करते हुए उन्हें बधाई दी और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किया।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this