HomePress Releaseघर से नाराज होकर निकली 12 वर्षीय नाबालिक लड़की को पुलिस ने...

घर से नाराज होकर निकली 12 वर्षीय नाबालिक लड़की को पुलिस ने अलीगढ़ से किया सकुशल बरामद

Published on

फरीदाबाद थाना एसजीएम नगर प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव की टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए घर से नाराज होकर निकली 12 वर्षीय लड़की को बरामद करने में सफलता हासिल की है।

दिनांक 28 फरवरी को लड़की के परिजनों ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उनकी 12 वर्षीय बेटी 26 फरवरी से लापता है।उन्होंने लड़की को आसपास के क्षेत्र में ढूंढने की बहुत कोशिश की परंतु लड़की का कोई सुराग उन्हें नहीं लग पाया।

घर से नाराज होकर निकली 12 वर्षीय नाबालिक लड़की को पुलिस ने अलीगढ़ से किया सकुशल बरामद

उन्होंने बताया कि लड़की की माता की मृत्यु हो चुकी है और उसके पिता मजदूरी का काम करते हैं। लड़की की दादी ने किसी बात को लेकर लड़की को डांट दिया था जिसकी वजह से वह नाराज होकर कहीं चली गई थी।

लड़की के परिजनों की शिकायत पर थाना एसजीएम नगर में मुकदमा दर्ज करके लड़की की तलाश शुरू कर दी गई।

काफी समय तक कड़ी मशक्कत करने के पश्चात पुलिस को सूचना मिली की लड़की अपने मामा के घर अलीगढ़ गई हुई है।

सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एएसआई मुकेश कुमार की अगुवाई में प्रधान सिपाही राज और महिला प्रधान सिपाही कविता लड़की को लेने अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए।

घर से नाराज होकर निकली 12 वर्षीय नाबालिक लड़की को पुलिस ने अलीगढ़ से किया सकुशल बरामद

पुलिस टीम द्वारा 1 मार्च की शाम लड़की को अलीगढ़ से सकुशल बरामद करके फरीदाबाद लाया गया और कानूनी कार्रवाई पूरी करने के पश्चात लड़की को सकुशल उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया।

लड़की के परिजनों ने अपनी बेटी को वापस पाकर पुलिस टीम द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए उनका धन्यवाद किया।पुलिस आयुक्त ने टीम द्वारा किए गए सराहनीय कार्य से खुश होकर उन्हें प्रशंसा पत्र देकर प्रोत्साहित किया।

Latest articles

JCB ने Hero Motocorp के खिलाफ जीता फाइनल मैच

Faridabad: मानव रचना कॉरपोरेट क्रिकेट चैलेंज कप के 16वां संस्करण का समापन JCB की...

INLD की परिवर्तन पदयात्रा हरियाणा में लिखेगी नया अध्याय

Faridabad: युवा इनेलो नेता अर्जुन चौटाला ने इनेलो की परिवर्तन पदयात्रा हरियाणा की राजनीति...

Faridabad: इन्वेस्टमैंट बाजार ऑन एनर्जी एफीशिएंसी का किया सफल आयोजन

Faridabad: एंड रिन्युएबल एनर्जी डिपार्टमैंट और हरेडा द्वारा यहां ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफीशिएंसी भारत...

सरकारी एजेंसी फरीदाबाद किसानों की फसल में निकाल रही भर भर के कमी

Faridabad: बल्लभगढ़ अनाज मंडी में सरसों की सरकारी खरीद न होने से किसानों की...

More like this