Categories: Press Release

उपायुक्त यशपाल यादव ने कहा, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के माध्यम से किसानों को दी जाती है मदद

हरियाणा सरकार द्वारा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के माध्यम से किसानों को सुव्यवस्थित वैज्ञानिक एवं उन्नत तरीकों से खेती करने बारे समय-समय पर मदद दी जाती है। उपायुक्त यशपाल ने बताया कि जिले में कृषि उपनिदेशक का कार्यालय लघु सचिवालय, सेक्टर-12 की छठी मंजिल पर स्थित है।

इसके अलावा उप मंडल एवं खंड कृषि अधिकारी और कृषि विकास अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के संबंधित किसानों को विकास की योजनाओं के संबंध में अवगत करवाने के साथ-साथ आवश्यक दिशा निर्देश भी देते हैं।

उपायुक्त यशपाल यादव ने कहा, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के माध्यम से किसानों को दी जाती है मदद

विभाग द्वारा किसानों को दी जाने वाली सेवाओं में उन्नत किस्म के बीजों का वितरण, रसायनिक उर्वरक एवं खाद वितरण, खरपतवार नाशक एवं कीटनाशक वितरण आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन वस्तुओं को संबंधित एवं अधिकृत थोक और खुदरा व्यापारियों को निर्धारित प्रक्रिया अनुसार उपलब्ध करवाया जाता है।

उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा फसल विविधीकरण कार्यक्रम का क्रियान्वयन भी सुचारू रूप से किया जाता है। दलहन सूक्ष्म सिंचाई जल प्रबंधन राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन गेहूं सूक्ष्म सिंचाई गन्ने जैसी वाणिज्यिक फसल का उत्तम बीज वितरण तथा दलहन बीज वितरण सेवा भी विभाग द्वारा बेहतर ढंग से प्रदान की जाती हैं।

उपायुक्त ने जिला के सभी संबंधित किसानों का आवाहन किया है कि वे पूर्णतया जागरूक रहकर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की सेवाओं को हासिल करके अपनी फसलों की अच्छी पैदावार लेकर लाभान्वित हो।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago