HomeFaridabadतीन महीने से परेशान है कॉलोनी के लोग, पार्षद के लोग आते...

तीन महीने से परेशान है कॉलोनी के लोग, पार्षद के लोग आते है और बीड़ी फूंककर जाते है

Published on

संजय कॉलोनी स्थित गली नंबर 28 तथा अन्य गलियों में इस समय सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। सीवर की समस्या से परेशान लोगों ने कई बार पार्षद तथा नगर निगम अधिकारियों को शिकायत की है उसके बावजूद भी कोई समाधान नहीं हो पाया है।

दरअसल, संजय कॉलोनी निवासी साहिल जायसवाल ने बताया कि संजय कॉलोनी की गलियों में काफी लंबे समय से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। पार्षद से लेकर नगर निगम अधिकारियों तक कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है परंतु कोई समाधान नहीं होता है। पार्षद की ओर से लोग मौका मुआयना करने तो आते हैं परंतु कुछ काम करके नहीं जाते। सीवर ओवरफ्लो होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

तीन महीने से परेशान है कॉलोनी के लोग, पार्षद के लोग आते है और बीड़ी फूंककर जाते है

पार्षद की ओर से पिछले 3 महीने से इन गलियों के सीवर की सफाई नहीं करवाई गई है। स्थानीय निवासी अपने खर्चे पर ही इन सीवर की सफाई करते हैं परंतु सीवर की सफाई ठीक तरीके से निजी तौर पर भी नहीं हो पा रही है।

गौरतलब है कि नगर निगम के अंतर्गत आने वाले वार्डों में भी अभी तक सीवर की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। आमजन अपनी समस्याओं को लेकर सीएमओ तथा जिला उपायुक्त व निगमायुक्त यशपाल यादव को ट्वीट कर रहे हैं। ट्वीट के बाद भी समस्या का खानापूर्ति समाधान हो रहा है।

तीन महीने से परेशान है कॉलोनी के लोग, पार्षद के लोग आते है और बीड़ी फूंककर जाते है

वही जब इस विषय में हमारे संवाददाता द्वारा निगम पार्षद व जयवीर खटाना एक्सईएन ओपी कर्दम से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनका आधिकारिक फोन नंबर स्विच ऑफ आया।

आपको बता दें कि निगमायुक्त यशपाल यादव ने सीवर समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने के आदेश दिए हैं इतना ही नहीं यदि सीवर की समस्या का समाधान नहीं हो पाता है तो इसके लिए संबंधित अधिकारी पर भी कड़ी कार्यवाही के आदेश दिए हैं। वही आपको बता दें स्वस्थ सर्वेक्षण भी शुरू हो चुका है। ऐसे में शहर की गलियों में सीवर ओवरफ्लो रहना फरीदाबाद की रैंकिंग में असर डाल सकता है।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this