HomeFaridabadहरियाणा विधानसभा में शुरू हो रही है नई परंपरा, अब विधायकों को...

हरियाणा विधानसभा में शुरू हो रही है नई परंपरा, अब विधायकों को मिलेगा यह सम्मान

Published on

हरियाणा का बजट सत्र इस बार आमजन के साथ-साथ विधायकों के लिए भी काफी खास होने वाला है। इस बार बजट सत्र में बेस्ट विधायक को सम्मानित किया जाएगा।

दरअसल, किसान आंदोलन के चलते इस बार हरियाणा बजट सत्र थोड़ा देरी यानी इस बार बजट सत्र 5 मार्च से शुरू होगा वही 10 मार्च को बजट पेश होने की संभावना है। प्रदेश बजट से इस बार लोगों को काफी उम्मीदें हैं। कोरोना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन में लोगों को आर्थिक रूप से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा वही इसका असर जीडीपी पर भी देखने को मिला।

हरियाणा विधानसभा में शुरू हो रही है नई परंपरा, अब विधायकों को मिलेगा यह सम्मान

लॉकडाउन के चलते ही लोगों की बजट से उम्मीदें काफी बढ़ गई है। हर वर्ग के लोगों को इस बजट से आस है। इस बजट से गरीब तबके के लोगों को सबसे अधिक उम्मीद है। कोई भी राजनीतिक दल जो केंद्र में सरकार बनाता है उसकी कुछ सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक जिम्मेदारियां होती हैं।

वहीं इस बार बजट सत्र में विधायकों को सम्मानित किया जाएगा इसको लेकर एक मापदंड तैयार किया गया है। सदन में 2020- 21 के कार्य प्रणाली के अनुसार सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता की अध्यक्षता में 6 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। समिति की बैठक 5 मार्च को सुबह साढ़े 11 बजे होगी। अवार्ड समिति बैठक में विभिन्न मापदंडों पर विधायकों को परखा जाएगा।

हरियाणा विधानसभा में शुरू हो रही है नई परंपरा, अब विधायकों को मिलेगा यह सम्मान

इसके बाद बेस्ट विधायक को चुना जाएगा। सदन में बेहतर तरीके से काम करने वाले तथा अपने क्षेत्रों की समस्या को बेहतर तरीके से उठाने वाले विधायकों की एक सूची तैयार की गई है। सभी 6 सदस्य अपने अपने विचार देंगे और जिस विधायक के पक्ष में ज्यादा सदस्य होंगे उसे बेस्ट विधायक अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। 5 मार्च को कौन हरियाणा का बेस्ट विधायक होगा इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this