HomePress Releaseक्राइम ब्रांच ने नकली शराब बनाने वाले दो अन्य आरोपियों को किया...

क्राइम ब्रांच ने नकली शराब बनाने वाले दो अन्य आरोपियों को किया गिरफ्तार

Published on

क्राइम ब्रांच एनआईटी प्रभारी उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह की टीम ने नकली शराब बनाने वाले दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तिलक और विनोद का नाम शामिल है।

इस मामले में पुलिस आरोपी तिलक के पिता आरोपी ज्ञानचंद को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

क्राइम ब्रांच ने नकली शराब बनाने वाले दो अन्य आरोपियों को किया गिरफ्तार

आपको बता दें कि 1 मार्च 2021 को पुलिस ने डबुआ पाली रोड पर स्थित नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था जिसमें आरोपी फरार चल रहे थे।

पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

आरोपी तिलक और उसके पिता आरोपी ज्ञानचंद फैक्ट्री चलाते थे और आरोपी विनोद बनाई गई नकली शराब की मार्केटिंग और सप्लाई का कार्य करता था।

इस मामले में आरोपियों को नकली लेबल और शराब तैयार करने का कच्चा माल सप्लाई करने वाले आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

क्राइम ब्रांच ने नकली शराब बनाने वाले दो अन्य आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपी तिलक फरीदाबाद के सराय ख्वाजा व आरोपी विनोद उर्फ बेनाम फतेहपुर चंदेला का रहने वाला है।

दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके आरोपी विनोद को जेल भेज दिया गया है वही अन्य आरोपियों की धरपकड़ और मामले में गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपी तिलक को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Latest articles

स्वास्थ विभाग के अनुसार Faridabad नगर निगम शहर की जनता को कर रही है ज़हर सप्लाई, यहां पढ़ें पूरी

स्वच्छ पानी स्वस्थ रहने और जीने के लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है, लेकिन...

Faridabad नगर निगम के EXEN नितिन कादयान जाएंगे ऑस्ट्रेलिया, यह है इसके पीछे की वजह

आने वाली 30 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया सरकार ऑस्ट्रेलिया-इंडिया वाटर सिक्योरिटी इनिशिएटिव कम्युनिटी डेमोंस्ट्रेशन प्रोजेक्ट...

सरकार की इस योजना से मिला Faridabad के हजारों रेहड़ी वालों को लोन, अब भी लाभ पाने के लिए दिसंबर तक कर सकतें है...

शहर के रेहड़ी-पटरी वालों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने कुछ समय पहले...

More like this