HomeCrimeअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महत्वपूर्ण ड्यूटीयों का पदभार संभालेंगी...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महत्वपूर्ण ड्यूटीयों का पदभार संभालेंगी महिला पुलिस कर्मचारी

Published on

यूनाइटेड नेशन द्वारा मनाए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फरीदाबाद पुलिस द्वारा सभी महत्वपूर्ण ड्यूटीयों का चार्ज महिला पुलिस कर्मियों को सौंपकर समाज में महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया जाएगा।

एक पत्नी, बहू, बेटी के साथ साथ देशसेवा में अपने आप को समर्पित कर देने वाली महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने के लिए राइडर, पीसीआर, पुलिस पेट्रोलिंग, कंट्रोल रूम आदि सभी प्रकार की महत्वपूर्ण ड्यूटीयों का कार्यभार महिला पुलिसकर्मियों को सौंपा जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महत्वपूर्ण ड्यूटीयों का पदभार संभालेंगी महिला पुलिस कर्मचारी

इसके साथ ही महिलाओं के अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए फरीदाबाद पुलिस द्वारा रन फॉर वूमेन एंपावरमेंट प्रोग्राम का आयोजन भी किया जाएगा।

“म्हारी छोरियां के छोरों से कम है” फ्रेम मूवी दंगल को पुलिस लाइन फरीदाबाद में प्रदर्शित करके लोगों को जेंडर इक्वलिटी के प्रति जागरूक किया जाएगा।

पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने ट्विटर के माध्यम से इसकी जानकारी देते हुए बताया कि समाज में महिलाओं का भी अपना अहम योगदान है इसलिए महिलाओं को किसी भी प्रकार से पुरुषों से कम नहीं आंकना चाहिए।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महत्वपूर्ण ड्यूटीयों का पदभार संभालेंगी महिला पुलिस कर्मचारी

ओपी सिंह ने ट्विटर पर चलाए जा रहे #ChooseToChallenge पर अधिक से अधिक पोस्ट करके महिला सशक्तिकरण के प्रति अपना सहयोग देने का अनुरोध किया।

ओ पी सिंह ने कहा कि काबिलियत लिंग, जात, धर्म आदि नहीं देखती, जिसमें प्रतिभा होती है वह इन सब से ऊपर उठकर समाज में अपना एक अहम स्थान प्राप्त करता है। इसलिए समाज की कुरीतियों को नकारकर हमें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ना चाहिए और महिलाओं के योगदान की सराहना करनी चाहिए।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महत्वपूर्ण ड्यूटीयों का पदभार संभालेंगी महिला पुलिस कर्मचारी

महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए पुलिस आयुक्त ओ पी सिंह द्वारा पिछले वर्ष महिला दिवस से अब तक सर्वश्रेष्ठ ड्यूटी करने वाली महिला पुलिस कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर भविष्य में भी इसी प्रकार ड्यूटी परफॉर्म करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this