कुंभ मेले जाने में आपको ना हो परेशानी इसलिए, हरियाणा रोडवेज ने दिया ये तोहफा

कुंभ मेले लगने का इंतज़ार देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी करोड़ों लोग करते हैं। इस पावन मेले में आने का अवसर किसमत वालों को नसीब होता है। हरियाणा रोडवेज ने इस साल हरिद्वार में लगने वाले कुंभ मेले को लेकर एक बड़ी पहल की है। 11 मार्च काे शिवरात्रि और 12 अप्रैल से हरिद्वार में शुरू हाे रहे कुंभ मेले काे लेकर रोडवेज डिपो ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

हरियाणा से भारी मात्रा में श्रद्धालु कुंभ मेले में जाते हैं। हरिद्वार प्रशासन ने भी 11 मार्च को महाशिवरात्रि पर होने वाले शाही स्नान को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। भारी संख्या में इस दिन श्रद्धालु स्नान करने आते हैं।

Know What is Kumbh Mela? Significance And History | by The Shubham Group | Medium

भारत समेत पूर्ण विश्व में यह मेला काफी प्रसिद्ध है। कुंभ मेला दुनिया भर में किसी भी धार्मिक प्रयोजन हेतु भक्तों का सबसे बड़ा संग्रहण है। पानीपत की बात करें तो यहां से, 8 स्पेशल बसाें काे हरिद्वार रूट पर लगा दिया है। श्रद्धालुओं की मांग के अनुसार स्पेशल बसाें की संख्या काे बढ़ा दिया जाएगा। हरिद्वार के लिए हर 40 मिनट बाद बस रवाना की जाएगी।

महाशिवरात्रि पर शाही स्नान होने वाला है। इस स्नान को लेकर श्रद्धालुओं में काफी आस्था होती है। श्रद्धालु महीनों पहले ही मेले में आके बस जाते हैं। कुंभ मेले में कई चीजें देखने को मिलती हैं। जिनमें ललाट पर त्रिपुंड, शरीर में भस्म लगाए नागा साधुओं का हठ योग हो, साधना, विद्वानों के प्रवचन, अखांड़ों के लंगर, अध्यात्म और धर्म पर चर्चा शामिल होते हैं।

हरियाणा रोडवेज श्रद्धालुओं की भावनाओं को समझते हुए लगातार तत्परता से कार्य कर रही है। भारी संख्या में हरियाणा के सभी जिलों से लोग हरिद्वार जाते हैं। इस साल लगने वाला कुंभ मेला भी हरिद्वार में ही लग रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago