Categories: Health

निजी अस्पताल से बेहतर है सरकारी अस्पताल, गर्भवती महिलाओं को मिल रहा है लाभ

वैसे तो जच्चा बच्चा के स्वास्थ्य को और बेहतर बनाने के लिए सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष पानी की तरह पैसे खर्च किए जाते है। अब इसी कड़ी में प्रदेश सरकार ने एक अन्य पहल करते हुए स्वास्थ्य केंद्रो में गर्भवती महिलाओं को डिलिवरी के लिए सभी सुविधाओ को निशुल्क कर दिया है।

जानकारी के लिए बता दें जहां अभी तक निजी अस्पतालों द्वारा सामान्य डिलीवरी करने कर भी 20 से 30 हजार रूपए वसूल किए जाते है वहीं अब सरकारी स्वास्थ्य केंद्रो में डिलिवरी करवाने पर हजारों रुपये खर्च करने की बजाय 2600 रुपये मिलते है।

निजी अस्पताल से बेहतर है सरकारी अस्पताल, गर्भवती महिलाओं को मिल रहा है लाभ

हालांकि यह योजना बीपीएल और अनुसूचित जाति के परिवारों के लिए है। लेकिन सरकारी अस्पतालों में अन्य सभी सुविधाएं सभी जाति वर्ग की महिलाओं के लिए निशुल्क है।

इसके अलावा बात करें तो नवजान शिशु के टीकाकरण पर जहां निजी हस्पतालों में हजारों खर्च करने पड़ते थे वहीं अब सुविधा मुहैया करवाने के लिए सरकारी अस्पताल को भी खर्च नहीं लेगा।

सरकारी अस्पतालों में निशुल्क सुविधाओ में सरकारी स्वास्थ्य केंद्रो में महिलाओं की डिलिवरी के दौरान सभी तरह की जांच से लेकर महिलाओं को एंबुलेस से लाने और ले जाने की भी निशुल्क सुविधा दी जाती है। इसके अलावा महिलाओं को निशुल्क भोजन भी उपलब्ध करवाया जाता है।

किन बीपीएल परिवारों और अनुसूचित जाति की महिलाएं उठा सकेंगी इसका लाभ। वहीं 700 रुपये ग्रामीण एरिया की महिलाओं को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में डिलिवरी करवाने पर मिलते है।

उपरोक्त राशि के साथ अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1500 रुपए अलग से मिलते है। वहीं शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रो पर डिलिवरी के लिए 600 रुपये मिलते है।

अस्पताल की डिस्चार्ज स्लिप, जाति प्रमाण पत्र, बैंक खाता नंबर, बीपीएल श्रेणी का राशन कार्ड, आधार कार्ड, पहचान पत्र इत्यादि दस्तावेज के आधार पर ही जच्चा सरकार द्वारा चलाई मुहिम के तहत दी जाने वाली राशि का लाभ उठा सकती है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago