HomeGovernment33 प्रतिशत राशन डिपो मिलेंगे महिलाओं को - दुष्यंत चौटाला

33 प्रतिशत राशन डिपो मिलेंगे महिलाओं को – दुष्यंत चौटाला

Published on

  • कार्ड धारकों को घर तक राशन पहुंचाने की भी व्यवस्था कर रही सरकार – दुष्यंत चौटाला

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि भविष्य में राज्य में जितने भी राशन डिपो अलॉट होंगे उनमें 33 प्रतिशत महिलाओं को दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां राशन कार्ड धारकों को मोबाइल डिपो के माध्यम से उनके घर-द्वार पर राशन उपलब्ध करवाया जाएगा, फरीदाबाद में तो यह प्रक्रिया शुरू भी कर दी गई है। डिप्टी सीएम (जिनके पास खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का प्रभार भी है) वे आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान एक विधायक द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब दे रहे थे।

33 प्रतिशत राशन डिपो मिलेंगे महिलाओं को - दुष्यंत चौटाला

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि भविष्य में जितने भी राशन डिपो अलॉट होंगे उनमें महिलाओं की 33 फीसदी भागीदारी होगी। उन्होंने राशन डिपो के माध्यम से राशन वितरण के लिए बरती जा रही पारदर्शिता के बारे में जानकारी दी कि सात जिलों में राशन तोलने के लिए राशन डिपुओं में ई-वेइंग मशीन लगा दी गई हैं तथा फरीदाबाद व गुरूग्राम जिला में भी लगाने की प्रक्रिया जारी है।

33 प्रतिशत राशन डिपो मिलेंगे महिलाओं को - दुष्यंत चौटाला

दुष्यंत चौटाला ने बताया कि भारत सरकार की ‘वन-नेशन, वन-राशन’ स्कीम का जो अभियान चलाया गया है उसके तहत प्रदेश में राशन लेने वाले एक करोड़, 22 लाख लाभार्थियों को आधार नबंर से लिंक कर दिया गया है। अगर कोई व्यक्ति राशन डिपो पर राशन लेने जाता है तो मशीन पर पहले आधार नंबर डाला जाता है, तत्पश्चात संबंधित व्यक्ति का राशन स्क्रीन पर डिस्पले हो जाता है। बायोमीट्रिक से प्रामाणिकता जांच कर उसको राशन दिया जाता है।

उन्होंने बताया कि जल्द ही हरियाणा देश का एकमात्र राज्य होगा जहां सभी राशन कार्ड धारकों को मोबाइल डिपो के माध्यम से उनके घर पर ही राशन उपलब्ध करवाया जाएगा। फरीदाबाद जिला में तो इस योजना की शुरूआत भी कर दी गई है।

Latest articles

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के...

More like this

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...