HomePress Releaseमंडोला-नारनौल स्टेट हाईवे का निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू - डिप्टी सीएम

मंडोला-नारनौल स्टेट हाईवे का निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू – डिप्टी सीएम

Published on

हरियाणा सरकार महेंद्रगढ़ जिला के मंडोला-नारनौल स्टेट हाईवे का निर्माण कार्य जल्द शुरू करेगी। इसके अलावा, दादरी-महेंद्रगढ़ रोड की चौड़ाई सात मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर की जाएगी तथा इसको फोर-लेन किया जाएगा। यह जानकारी हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान एक विधायक द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में दी।

डिप्टी सीएम (जिनके पास लोक निर्माण विभाग का प्रभार भी है) ने सदन को बताया कि प्रस्तावित मंडोला-नारनौल रोड नेशनल हाईवे था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा जिसमें इस रोड को डी-नोटिफाई करने का अनुरोध किया गया ताकि राज्य सरकार इसको स्टेट हाईवे के तौर पर निर्मित कर सके।

मंडोला-नारनौल स्टेट हाईवे का निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू - डिप्टी सीएम

इसके बाद केंद्र सरकार ने 18 जून 2020 को डी-नोटिफाई कर दिया। हालांकि अभी तक राज्य सरकार को अधिकारिक रूप से केंद्र सरकार द्वारा सौंपा नहीं गया है फिर भी प्रदेश सरकार ने स्पेशल पैकेज से पैच-वर्क शुरू कर दिया है जो अगले महीने के अंत तक हो जाएगा।

मंडोला-नारनौल स्टेट हाईवे का निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू - डिप्टी सीएम

एक अन्य प्रश्न के जवाब में दुष्यंत चौटाला ने बताया कि दादरी-महेंद्रगढ़ रोड को फोर-लेन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक फोर-लेन नहीं बन जाता तब तक इसकी चौड़ाई 7 मीटर से बढ़ाकर 10 करने के लिए पैच वर्क हेतु राज्य सरकार ने 17.70 करोड़ रूपए मंजूर किए हैं।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this