HomePress Releaseअवैध हथियार सहित दयाल बाग चौकी पुलिस ने मदर डेयरी दूध के...

अवैध हथियार सहित दयाल बाग चौकी पुलिस ने मदर डेयरी दूध के डिस्ट्रीब्यूटर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

Published on

फरीदाबाद। अवैध हथियार सहित दयाल बाग चौकी पुलिस ने मदर डेयरी दूध के डिस्ट्रीब्यूटर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से दो देशी पिस्तौल व छह जिन्दा कारतूस बरामद किए है। उक्त आरोपी ने शौकिया तौर पर आठ साल पहले राजस्थान निवासी हाल लकड़पुर निवासी एक युवक से खरीदे थे।

थाना सूरजकुण्ड पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।जानकारी के अनुसार दयाल बाग चौकी विनोद कुमार को मुखबिर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति के पास कुछ अवैध हथियार है।

अवैध हथियार सहित दयाल बाग चौकी पुलिस ने मदर डेयरी दूध के डिस्ट्रीब्यूटर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जिस पर चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने पुलिस कर्मी मनोज कुमार, विक्रम व सिपाही बन्टी के साथ रघुबर दयाल पुत्र रामरिख निवासी गांव डगरपुर थाना खेकड़ा तहसील बागपत जिला बागपत उतर प्रदेश हाल लकडपुर मार्किट रामाडेयरी थाना सूरजकुंड मदर डेयरी दुध का डिस्ट्रीब्यूटर को काबू कर उसके कब्जे से दो अवैध पिस्टल व छह जिन्दा कारतूस बरामद किए।

पुलिस पूछताछ में आरोपी रघुबर दयाल ने बताया कि उसने आठ साल पहले बासू नामक एक लडक़ा जोकि उसकी डेयरी के पास किराये पर रहता था। जिससे 30 हजार रूपये मे खरीदे थे। वह लडका राजस्थान का रहने वाला था जो लॉकडाऊन में कमरा खाली कर के चला गया है।

आरोपी ने बताया कि उसने यह हथियार शौक के लिए खरीद कर रखे हुए थे। थाना सूरजकुण्ड पुलिस ने आरोपी रघुबर दयाल के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Latest articles

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के...

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में...

More like this