Categories: Politics

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नंगला गुर्जर में 20 लाख रुपए की धनराशि से बनने वाली बड़ी चौपाल की नींव रखी

फरीदाबाद: केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि सरकार के पास विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। चहुमुखी विकास करवाने के लिए देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार गंभीरता से विकास कार्य कर रही है।


केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर शनिवार को फरीदाबाद नगर निगम के वार्ड नंबर 9 और गांव नंगला गुर्जर में डी प्लान के तहत 20 लाख रुपए की धनराशि से बनने वाली बड़ी चौपाल की विधिवत शुरुआत कर रहे थे।

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नंगला गुर्जर में 20 लाख रुपए की धनराशि से बनने वाली बड़ी चौपाल की नींव रखी

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकारें प्रदेश में लोगों के जीवन में मूलभूत सुविधाओं के चहुमुखी विकास कार्यों का गंभीरता से क्रियान्वयन कर रहे हैं।

सरकार द्वारा विशेष हिदायतें दी जाती है कि कोई भी विकास कार्य निर्धारित समय पर पूरा होना सुनिश्चित हो। समाजसेवी मामचंद को केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर ने बीजेपी का फटका पहनाकर उन्हें बीजेपी में शामिल किया।


इस अवसर पर पूर्व विधायक नागेन्द्र भडाणा, वार्ड नंबर 9 के पार्षद महिंद्र, चौधरी श्रीराम खामरी, हरेंद्र नंबरदार, आनंद प्रधान, गिरी चंद, मामचंद प्रधान, चौधरी अतर सिंह, लाला मुरारी लाल ,बाबू ग्यासी राम सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago