HomeCrimeचोर हुए शातिर:- मिनटों में खाते से उड़े ले गए 17...

चोर हुए शातिर:- मिनटों में खाते से उड़े ले गए 17 लाख रूपये, अब कैसे होगा बेटी का एडमिशन

Published on

आज के समय में चोर पुलिस से ज्यादा शातिर हो चुके है। क्योंकि वह आसानी से लोगों को अपनी बातों में फंसा कर उनके खाते से सारे पैसे अपने खाते में ट्रांसफर कर लेते है। ऐसा ही एक मामला फरीदाबाद के सेक्टर 21बी में देखने को मिलता है। जिसमें व्यक्ति के द्वारा पैसे अपनी बेटी के एमएमबीबीएस एडमिशन के लिए खाते में रखे हुए थे। लेकिन अ बवह पैसे चोरों के पास पहुंच गए है। जिसकी वजह से अब उनकी बेटी का एडमिशन होना भी मुशिकल नजर आ रहा है।

सेक्टर 21 बी के रहने वाले संजय ने बताया कि उनका सोलर प्लांट लगाने का काम है। 14 मार्च को करीब एक बजे उनके पास निजी कंपनी की ओर से एक एसएमएस आया कि उनके इंटरनेट की सेवाएं बंद होने वाली है क्योंकि उनके द्वारा केवाईसी नहीं करवाया है। उसके बाद उन्होंनें उक्त नंबर पर फोन किया। लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। उसके कुछ समय के बाद एयरटेल की ओर से उनके पास फोन आया कि उनकी इंटरनेट कर सेवाएं बंद होने वाली है। इसलिए जल्द से जल्द केवईसी करवा ले। केवाईसी अपडेट करवाने के लिए उनको 10 रूपये देने होंगें। जिसके लिए उन्होंने उनसे कहा कि वह अपने फोन में कुछ साफॅटवेयर डाउनलोड करें। जिसमें उन्होंने क्वीक स्पाॅट आदि डाउनलोड किया। उसके बाद उन्होंने 10 रूपये की पेमेंट की। पेंमेंट करने के बाद संजय उनसे फोन के जरिए टच में थे। फोन पर बात करने के दौरान ही उनके द्वारा संजय के खाते से एक लाख रूपये की पेमेंट कर ली। इस पर उन्होंने आपती जताई। तो चोरों ने कहा कि गलती से हो गया हो। वह वापिस कर देंगें। ऐसे करके चोंरों के द्वारा उनके खाते से करीब 15 मीनट के अंदर ही 16 लाख 75 हजार रूपये ट्रांसफर कर लिए गए। जिसके बाद उन्होंने तुंरत इसकी सूचना संबंधित बैंक व साइबर पुलिस को दी। संजय ने बताया कि उनकी बेटी का एडमिशन एमएमबीएस ओ पी जिंगल काॅलेज में हुआ है। फीस को जमा करने की आखिरी तारीख 18 मार्च है। इसलिए उनके द्वारा पैसे खाते मेें रखे हुए थे। लेकिन फीस जमा करने से पहले ही उनके साथ ही घटना घटित हो गई। उन्होंने बताया कि जितनी देर चोरों के साथ वह बात कर रहे थे उतनी ही देर में सभी पैसे 5 विभिन्न खातों में ट्रासंफर हुए है। साइबर पुलिस के द्वारा केस दर्ज कर लिया गया है।

मात्र 23 मिनट में निकाले 16 लाख 75 हजार
संजय के द्वारा बैंक से खाते की स्टेटमेंट को निकलवाया है। जिसमें उन्होंने पाया कि चोरों के द्वारा सबसे पहले 2 बजकर 05 मिनट पर एक लाख, 2 बजकर 11 मिनट पर एक लाख, 2 बजकर 14 मिनट पर 4 लाख 30 हजार, 2 बजकर 18 मिनट पर 5 लाख, 2 बजकर 21 मिनट पर 70 हजार, 2 बजकर 23 मिनट पर एक लाख, 2 बजकर 25 मिनट पर एक लाख, 2 बजकर 26 मिनट पर एक लाख और 2 बजकर 28 मिनट पर एक लाख रूपये राजोरपे के जरिए ट्रांसफर कर लिया।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this