HomePublic Issueफरीदाबाद निगम की एलईडी घोटाले की उच्च स्तरीय जांच के लिए खंगाले...

फरीदाबाद निगम की एलईडी घोटाले की उच्च स्तरीय जांच के लिए खंगाले जाएंगे 5 वर्ष के वित्तीय रिकॉर्ड

Published on

मंगलवार को विधानसभा में जानकारी देते हुए हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज ने बताया कि अब गुरुग्राम फरीदाबाद नगर निगम के वित्तीय अनियमितताओं का ऑडिट कर हरियाणा के महालेखाकार विगत 5 वर्षों में खर्च हुए राशि का रिकॉर्ड खंगांलने में जुट जाएंगे। जिसके बाद ही फरीदाबाद के नगर निगम के एलईडी घोटाले की भी उच्च स्तरीय पर जांच की जा सकेगी।

गौरतलब, फरीदाबाद से भाजपा विधायक नरेंद्र गुप्ता ने प्रश्न के माध्यम से ही एलईडी घोटाले में अब तक हुई कार्रवाई का ब्यौरा मांगा था। जिस पर फरीदाबाद एनआईटी 86 के कांग्रेसी विधायक नीरज शर्मा ने फरीदाबाद नगर निगम का फोरेंसिक ऑडिट कराने की मांग भी समक्ष रखी थी।

फरीदाबाद निगम की एलईडी घोटाले की उच्च स्तरीय जांच के लिए खंगाले जाएंगे 5 वर्ष के वित्तीय रिकॉर्ड

उक्त प्रकरण पर अनिल विज ने यह भी कहा था कि फरीदाबाद व गुरुग्राम नगर निगम की अनेक शिकायतें मिली हैं। जन शिकायतों के आधार पर एजी (महालेखाकार) को ऑडिट करने के लिए पत्र लिखा था। एजी ने ऑडिट करने का आग्रह स्वीकार कर लिया है। पांच साल में खर्च हुई राशि की पूरी पड़ताल होगी, जिसमें दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा।

जानकारी के मुताबिक ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी ओल्ड फरीदाबाद विधायक नरेंद्र गुप्ता द्वारा उनके क्षेत्र के साथ एलईडी लाइट लगाने के लिए भेदभाव की बात कही गई थीं। उन्होंने बताया था कि लाइट खरीदे जाने के बावजूद उनके क्षेत्र में एक भी लाइट नहीं लगाई गई थी,

फरीदाबाद निगम की एलईडी घोटाले की उच्च स्तरीय जांच के लिए खंगाले जाएंगे 5 वर्ष के वित्तीय रिकॉर्ड

जो जांच कम एलईडी लाइट लगाने की चल रही है, उसमें क्या कार्रवाई हुई है। सरकार इसकी उच्च स्तरीय जांच कराए। निकाय मंत्री अनिल विज ने उनकी मांग स्वीकार करते हुए उच्च स्तरीय जांच की सिफारिश की। उन्होंने उच्च अधिकारियों को जांचकर रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this