HomeCrimeदीवार से टकराई बाइक, बाइक पर सवार युवक नहर में जा गिरा

दीवार से टकराई बाइक, बाइक पर सवार युवक नहर में जा गिरा

Published on

देर रात शादी में शामिल होने के बाद दो युवक बाइक से बल्लभगढ़ आ रहे थे। लेकिन अचानक से बाइक का संतुलन बिगड़ने की वजह से उनका एक्सीडेंट हो गया। बाइक का एक्सीडेंट होने की वजह से बाइक पर सवार युवक नहर में जा गिरा।

जिसकी वजह से उसकी मृत्यु हो गई। वही बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

दीवार से टकराई बाइक, बाइक पर सवार युवक नहर में जा गिरा

थाना धौज पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बल्लभगढ़ के रहने वाले प्रदीप अपने ससुराल फतेहपुर तगा में किसी की शादी में गए थे। प्रदीप अपने साथ अपने दोस्त अर्जुन को भी ले गए थे। अर्जुन भी बल्लभगढ़ का रहने वाला है।

दोनों बाइक पर सवार होकर फतेहपुर तगा से शादी में शामिल होने के बाद रात करीब 12:00 बजे वापस अपने घर बल्लभगढ़ को आ रहे थे। जैसे ही वह हो गुरुग्राम आगरा नहर के पास पहुंचे तभी उनकी बाइक नहर के पास बड़ी दीवार पर जा टकराई। जिसकी वजह से अर्जुन के सिर में चोट आ गई और प्रदीप नहर में जा गिरा।

दीवार से टकराई बाइक, बाइक पर सवार युवक नहर में जा गिरा

रात के समय नहर का पानी ज्यादा होने की वजह से प्रदीप का शव नहीं मिल पाया। सुबह नहर के पानी को रुकवाया गया, वह उसके बाद प्रदीप के शव को नहर से निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

पुलिस ने बताया कि बाइक की दीवार से टक्कर होने की वजह से प्रदीप का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधा नहर में जाकर गिर गई। नहर का पानी गंदा व ज्यादा होने की वजह से प्रदीप अपने आप को बचा नहीं पाया।

दीवार से टकराई बाइक, बाइक पर सवार युवक नहर में जा गिरा

पुलिस ने बताया कि अर्जुन के सिर पर चोट लगने की वजह से उसको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसको प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया। वही प्रदीप के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम होने के बाद प्रदीप के शव को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this