HomeCrimeसुसाइड से पहले परिजन को किया फोन और फिर कुदा नहर में

सुसाइड से पहले परिजन को किया फोन और फिर कुदा नहर में

Published on

ऊंचा गांव के रहने वाला 26 साल का युवक मानसिक रूप से परेशान होने के चलते सोमवार देर रात आगरा नहर में कूदकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड करने से पहले युवक ने अपने परिजनों को फोन करके इसकी सूचना दी थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

सुसाइड से पहले परिजन को किया फोन और फिर कुदा नहर में

थाना तिगांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ऊंचा गांव निवासी नवीन सरदाना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 26 साल का छोटा भाई अंकित सरदाना पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। परेशानी के बारे में परिजनों ने कई बार अंकित से पूछा, लेकिन उसने कुछ बताना जरूरी नही समझा।

सोमवार को अंकित गाड़ी लेकर बदरौला गांव के रहने वाले चाचा देवेंद्र के पास घर पर मिलने गए थे। वहां चाचा से उनकी क्या बातचीत हुई इस बारे में उनको नहीं पता है। वहां से रात करीब 10:00 बजे खाना खाने के बाद वह घर अपने वापस आ रहा था।

सुसाइड से पहले परिजन को किया फोन और फिर कुदा नहर में

नवीन का कहना है कि रात को करीब 11:00 बजे उसने चाचा देवेंद्र को फोन करके बताया कि गाड़ी नहर पर खड़ी हुई है, उसे आकर ले जाना। अब मैं किसी को नहीं मिलूंगा। मैं बहुत परेशान हो चुका हूं। अब मैं और सहन नहीं कर सकता हूं।

इसके बाद उसने फोन काट दिया। अंकित की बात सुनने के बाद देवेंद्र ने तुरंत नवीन को बताया जिस पर नवीन और उसके परिजन नहर के पास पहुंचे तो वहां पर उसको गाड़ी खड़ी मिली। चाबी गाड़ी में ही थी और अंदर की लाइट भी चल रही थी। मगर अंकित का कोई अता पता नहीं था।

सुसाइड से पहले परिजन को किया फोन और फिर कुदा नहर में

जिसके बारे में तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। मंगलवार को अंकित की तलाश नहर में की गई। लेकिन शाम को उसका शव चंदावली गांव के निकट नहर में मिल गया। एसएचओ योगेंद्र ने बताया कि बुधवार को शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया है। सुसाइड के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

सुसाइड से पहले परिजन को किया फोन और फिर कुदा नहर में

वहीं परिजनों का कहना है कि वह पिछले 1 हफ्ते से काफी परेशान चल रहा था। लेकिन परेशानी के बारे में उसने किसी को कुछ नहीं बताया और मंगलवार की शाम को उसने यह कदम उठा लिया।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this