HomePoliticsबदरौला गांव में विधायक राजेश नागर ने लगाई अधिकारियों को झाड़ ।

बदरौला गांव में विधायक राजेश नागर ने लगाई अधिकारियों को झाड़ ।

Published on

गर्मी का मौसम हो और बत्ती गुल हो जाये तो यह हालात किसी मुसीबत से कम नही हैं फरीदाबाद के बरदोला गांव में लोग बिजली से खासे परेशान नजर आरहे हैं तिगांव से विधायक राजेश नागर को इसकी लगातार शिकायत मिल रही थीतिगांव से विधायक राजेश नागर ने किया बदरोला गांव के बिजली घर का औचक निरीक्षण किया।

इसको लेकर अधिकारियों को जमकर झाड़ लगाई । नागर ने अधिकारियों से कहा कि भयंकर गर्मी के कारण लोग परेशान हो रहे है इस तरह से बिजली का जाना आप लोगों की लापरवाही को दर्शाता हैं आपको जनता की तकलीफ दूर करनी ही होगी। इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विधायक राजेश नागर ने आज बिजली सब स्टेशन बदरौला का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ एक्एसईएन ग्रेटर फरीदाबाद कुलदीप मोर, सब स्टेशन के एसडीओ व जेई भी मौजूद रहे। नागर ने पूछा कि प्रचंड गर्मी शुरू हो गई है। आखिर आप लोग काम कर शुरू करोगे।

विधायक ने पता किया, तो यह बात सामने आई कि सब स्टेशन में लोड बढ़ाने के लिए दो ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं, लेकिन उनको अभी तक जोड़ा नहीं गया है। इसके कारण फीडर बिजली का लोड़ पड़ते ही फॉल्ट दे देते हैं। कई दिन से गांव वालों की शिकायतें उन्हें मिल रही थीं।

उन्होंने न केवल मौके का मुआयना किया, बल्कि अधिकारियों को जमकर खींचा।
विधायक राजेश नागर ने बिजली निगम के अधिकारियों से कहा कि वह गांव वालों की शिकायतें जल्द से जल्द दूर करें, जिससे गर्मी के मौसम में उन्हें किसी प्रकार की तकलीफ न हो।

उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में आदमी के साथ साथ जानवरों के लिए भी बिजली पानी की जरूरत बढ़ जाती है। जिस पर बिजली अधिकारियों ने जल्द से जल्द सब स्टेशन के ट्रांसफार्मर पर लोड जोड़ने और फीडरों व गांवों के ट्रांसफार्मरों को बाईफरकेट करने की बात कही।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this