HomeGovernmentकांग्रेस व महिला कांग्रेस ने किया मीटिंग का आयोजन : सुमित गौड़

कांग्रेस व महिला कांग्रेस ने किया मीटिंग का आयोजन : सुमित गौड़

Published on

हरियाणा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ के सेक्टर-10 स्थित कांग्रेस भवन में फरीदाबाद महिला कांग्रेस की नवनियुक्त पदाधिकारियों जिलाध्यक्ष ग्रामीण सुनीता फागना, शहरी जिलाध्यक्ष सोनू चौधरी, रूलर गजना कालीरमण तथा महिला नेत्री सीमा जैन सहित अन्य कांग्रेसियों ने मिलकर स्वागत कर उन्हें बधाई दी गई।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पं. योगेश गौड़, गुलशन बगगा, चेयरमैन राकेश भड़ाना, ज्ञानचंद आहुजा व लोकसभा अध्यक्ष रिंकू चंदीला ने की।

कांग्रेस व महिला कांग्रेस ने किया मीटिंग का आयोजन : सुमित गौड़

इस मौके पर नवनियुक्त महिला पदाधिकारियों व सभी ने कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्षा सोनिया गांधी, हरियाणा प्रभारी विवेक बंसल, प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा, महिला प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज का आभार जताते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है।

कांग्रेस व महिला कांग्रेस ने किया मीटिंग का आयोजन : सुमित गौड़

वह उसे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगी और संगठन को मजबूत करने का काम करेंगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र चंदेलिया, चेयरमैन एस.एल. शर्मा, नीरज गुप्ता, अनीशपाल, राजेश आर्य, नरेश वैष्णव, अशोक रावल, संजय सोलंकी, अनिल कुमार, भारत अरोड़ा, विकास फागना, एडवोकेट अनुज शर्मा, युवा समाजसेवी विजय कौशिक, श्रवण माहेश्वरी, चंद्रपाल, हरीश चौधरी, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, वरूण बंसल, एनके तिवारी, प्रिया धनखड़ तथा अनीता चौधरी, दीपांशु कालीरमण आदि मौजूद थे।

कांग्रेस व महिला कांग्रेस ने किया मीटिंग का आयोजन : सुमित गौड़

इस मौके पर सभी कांग्रेसजनों ने महिला नेत्रियों का स्वागत करते हुए कहा कि महिला कांग्रेस संगठन कांग्रेस पार्टी का अभिन्न अंग है और समय-समय पर महिलाओं ने कांग्रेस को मजबूत करने के लिए अपना सर्वाेच्च न्यौछावर किया है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं पर दो जिम्मेदारियां होती है पहली घर की और दूसरी पार्टी की और महिलाएं इन जिम्मेवारियों को बखूबी निभा रही है।

कांग्रेस व महिला कांग्रेस ने किया मीटिंग का आयोजन : सुमित गौड़

कांग्रेसियों ने कहा कि फरीदाबाद में महिला संगठन की नवनियुक्त पदाधिकारी जिला कांग्रेस कमेटी के साथ तालमेल बिठाकर कार्य करेंगी और जिलास्तर पर होने वाले धरने-प्रदर्शन व बैठकों में बढ़चढक़र हिस्सा लेकर संगठन को मजबूत करेगी। इस दौरान कांग्रेसियों ने संयुक्त रूप से मीटिंग करके आगे की रूपरेखा भी तय की।

Latest articles

JCB ने Hero Motocorp के खिलाफ जीता फाइनल मैच

Faridabad: मानव रचना कॉरपोरेट क्रिकेट चैलेंज कप के 16वां संस्करण का समापन JCB की...

INLD की परिवर्तन पदयात्रा हरियाणा में लिखेगी नया अध्याय

Faridabad: युवा इनेलो नेता अर्जुन चौटाला ने इनेलो की परिवर्तन पदयात्रा हरियाणा की राजनीति...

Faridabad: इन्वेस्टमैंट बाजार ऑन एनर्जी एफीशिएंसी का किया सफल आयोजन

Faridabad: एंड रिन्युएबल एनर्जी डिपार्टमैंट और हरेडा द्वारा यहां ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफीशिएंसी भारत...

सरकारी एजेंसी फरीदाबाद किसानों की फसल में निकाल रही भर भर के कमी

Faridabad: बल्लभगढ़ अनाज मंडी में सरसों की सरकारी खरीद न होने से किसानों की...

More like this