Categories: Press Release

एमवाईएस कप-2021 के तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ

एमवाईएस कप-2021 के तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आज यहां सेक्टर 11 में शुभारंभ किया गया। टूर्नामेंट में कुल छह टीमें भाग ले रही हैं। फाइनल मैच 21 मार्च को खेला जाएगा। आज कोठारी टाइगर व सुपर सोनिक टीमों के बीच मैच खेला गया जिसमें कोठारी टागइर ने तीन विकेट से मैच पर विजय प्राप्त की। पहले खेलते हुए सुपर सोनिक निर्धारित 12 ओवर में 53 रन ही बना सकी। जबकि कोठारी टाइगर ने तीन विकेट खोलकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया।

इस मौके पर मुख्यातिथियों ने संयुक्त रूप से कहा कि खेलों से जहां एक ओर शरीर स्वस्थ रहता है वहीं आपसी भाईचारे को भी बढ़ावा मिलता है, इसलिए हर व्यक्ति को किसी न किसी खेल को अवश्य अपनाना चाहिए तथा खेलों को बढ़ावा देने के लिए अपने सामथ्र्य के अनुसार योगदान देना चाहिए। उन्होंने आज के इस आयोजन के लिए भी आयोजकों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

एमवाईएस कप-2021 के तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ

टूर्नामेंट का आयोजन साबू इंटरप्राइजेज के परशुराम आनंद साबू एवं राठी ग्रुप संपर्क इंडिया लॉजिस्टिक के संजय राठी के सौजन्य से किया गया तथा हरियाणा टैक्सप्रिंट के नारायण झंवर, रंगनाथ झंवर, तरुण नितेश, फोर्टिस वायर एंड कैबल्स के राजकुमार लड्डा व सुदेश मुंदड़ा, माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश गट्टानी, लाइट सेंटर के सुरेश कुमार बिड़ला व रचित बिड़ला ने कार्यक्रम को आर्थिक सहयोग प्रदान किया।

इनके अलावा हनुमान इंटरप्राइजेज के मनीष राठी व गोवर्धन दास शरद मोहता, हनुमान प्रसाद व मधुसूदन लड्डा, लक्ष्मी नारायण व संदीप माल, ओमप्रकाश व राजेश सोमानी, रमेश झांवर, श्रीमती सुनीता झांवर, मांगीलाल मुंदड़ा, श्याम सुंदर मुंदड़ा, प्रमोद माहेश्वरी, भारत हार्डवेयर स्टोर, हरीकिशन सोमानी, मनोज सोमानी, मनमोहन सोमानी, सम्पत लाल डारगर, कमल डारगर, विमल डारगर व निर्मल डागर आदि का विशेष सहयोग रहा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago