HomeFaridabadखबर का असर: नगर निगम ने किया सीवर की समस्या का समाधान

खबर का असर: नगर निगम ने किया सीवर की समस्या का समाधान

Published on

मैं गर्भवती हूं, दवाई लेने जाने के लिए भी रास्ता नहीं है, गली के हालात बद से बदतर हैं। कुछ इस तरीके से वार्ड नंबर 5 की निवासी दीक्षा जोशी ने अपनी समस्या ट्वीट कर सीएम के सामने रखी। नगर निगम के अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 5 में सीवर की समस्या काफी लंबे समय से बनी हुई है। शिकायत के बावजूद भी कार्यवाही नहीं हो पाई है।

दरअसल, नगर निगम के अधिकारी समस्या का समाधान करने के बजाय या तो आश्वासन देते हैं या फिर खानापूर्ति करते हैं। इसका जीता जागता उदाहरण वार्ड नंबर 5 है। वार्ड नंबर 5 में काफी लंबे समय से सीवर की समस्या बनी हुई है।

खबर का असर: नगर निगम ने किया सीवर की समस्या का समाधान

स्थानीय लोगों ने पार्षद नगर निगम अधिकारी आपको इस विषय में कई बार सूचित कर लिया परंतु समस्या का समाधान नहीं हो पाया। बीते दिन यहां की निवासी दीक्षा जोशी ने सीएम को ट्वीट कर यहां की समस्या से अवगत कराया। ‌ उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि मैं गर्भवती हूं, गली में सीवर का गंदा पानी भरा हुआ है। घर से बाहर दवाई लेने जाने को भी रास्ता नहीं है। गली के हालात बद से बदतर हो गए हैं। झूठा वादा किया गया।

आपको बता दें कि नगर निगम के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में कोई ना कोई समस्या बनी ही रहती है। लोग अपनी समस्याओं को लेकर सीएम को ट्वीट करते हैं। ट्वीट के बाद समस्या का समाधान तो होता है परंतु खानापूर्ति। बता दें पिछले महीने पर्वतीय कालोनी निवासी कामिनी ने सीएम को ट्वीट कर अपनी व्यथा बताई थी कि 16 फरवरी को उसकी शादी है, बाल कल्याण स्कूल के पास गली की हालात खराब हैं, सीवर का पानी खड़ा है।

खबर का असर: नगर निगम ने किया सीवर की समस्या का समाधान

ऐसे में उसकी बारात कैसे आएगी। इसके बाद अगले दिन निगम अधिकारी हरकत में आए और अगले दिन समाधान कर दिया था। समस्या का समाधान तो हुआ परंतु केवल खानापूर्ति।

वहीं अब दीक्षा जोशी ने भी इसी समस्या को लेकर सीएम को ट्वीट किया है। ‌ स्थानीय निवासी तान्वी ने बताया कि पार्षद ललिता यादव का यहां की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं है। जब शिकायत लेकर पार्षद के पास जाते हैं तो वह कहती हैं कि कोई भी ठेकेदार वार्ड पांच में काम नहीं करना चाहता।

वही पहचान फरीदाबाद ने इस समस्या को काफी प्रमुखता से उठाया जिसके बाद नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा समस्या का समाधान किया गया।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this