HomeFaridabadशहर को मिलेगी प्रदूषण से मुक्ति, नगर निगम कर रहा है यह...

शहर को मिलेगी प्रदूषण से मुक्ति, नगर निगम कर रहा है यह विशेष तैयारी

Published on

विश्व में सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में शुमार फरीदाबाद को प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए नगर निगम एक्शन प्लान तैयार करेगा। प्लान के तहत प्रदूषण के मुख्य कारणों तथा उनके निदान के लिए शहर की स्थिति पर अध्ययन करवाया जाएगा।

दरअसल, स्मार्ट सिटी फरीदाबाद प्रदूषण के मामले में भी काफी स्मार्ट है। विश्व में सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में फरीदाबाद का स्थान 11वां है। नगर निगम द्वारा जिले को प्रदूषण से मुक्ति दिलाने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा। वायु प्रदूषण को कम करने के लिए नगर निगम की तरफ एक्शन प्लान तैयार करने के लिए उठाए जा रहे कदम में एंटीस्मॉग गन का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

शहर को मिलेगी प्रदूषण से मुक्ति, नगर निगम कर रहा है यह विशेष तैयारी

निगम की तरफ से किए गए टेंडर में तीन एंटीस्मॉग गन खरीदने का प्रावधान रखा है। इसे नगर निगम के तीनों जोन में रखने की योजना है। यह एक वाहन पर होगी और उसमें पांच हजार लीटर पानी की क्षमता का वाटर टैंक होगा साथ ही करीब 70 मीटर ऊंचाई तक पानी का छिड़काव करने की क्षमता होगी। वाहन पर होने वजह से संबंधित एंटीस्मॉग गन को ऐसी जगह भेजा जा सकेगा, जहां पर वायु प्रदूषण ज्यादा होने की रिपोर्ट हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से मिलेगी, ताकि उस पर तुरंत काबू पाया जा सके।

गौरतलब है कि इस प्लान के तहत प्रदूषण के मुख्य कारण और उनके निदान के लिए शहर के स्थिति पर अध्ययन करवाया जाएगा। इसके बाद वायु प्रदूषण को कम करने के लिए निजी कंपनी से विस्तृत एक्शन प्लान तैयार करवाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने टेंडर लगा दिए हैं। जिसमें काम आवंटित होने के बाद संबंधित कंपनी को एक्शन प्लान तैयार करने के लिए साल का वक्त दिया जाएगा।

शहर को मिलेगी प्रदूषण से मुक्ति, नगर निगम कर रहा है यह विशेष तैयारी

बता दे कि जिले में प्रदूषण के मुख्य कारणों में से एक कारण वाहनों में से निकलने वाला धुआं है वही मिटटी, खुले में जलने वाला कूडा, खुले में रखा निर्माण सामग्री, उद्योगों की चिमनियों से निकलने वाला धुंआ, डीजल से चलने वाले आटो, नियमों की अनदेख करते हुए किए जा रहे निर्माण कार्य कारण शामिल हैं।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this