HomeFaridabadअरे साहब! सीवर और सड़क नहीं इस समस्या से परेशान हैं हम...

अरे साहब! सीवर और सड़क नहीं इस समस्या से परेशान हैं हम लोग

Published on

पूर्वी चावला कॉलोनी में इन दिनो बंदरों का आतंक मचा हुआ है जिससे लोग परेशान हैं। बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों में बंदरों की वजह से डर देखने को मिल रहा है।

दरअसल, चावला कॉलोनी में बंदरों की संख्या अधिक होने के कारण वह छत पर आ जाते हैं। आलम यह है कि लोगों ने अपनी छत पर आना ही छोड़ दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बंदर घर की छतों में दरवाजों पर बैठे रहते हैं। कभी-कभी तो घर में घुसकर तोड़फोड़ कर देते हैं वही फ्रिज में रखे सामान को भी बिखेर देते हैं। उन्होंने बताया कि बंदरों की समस्या की शिकायत कई बार अधिकारियों को की जा चुकी है परंतु कोई कार्यवाही नहीं होती है। बंदरों के आतंक की वजह से बच्चे, बुजुर्ग व महिलाएं खौफ के माहौल में रहने को मजबूर है।

अरे साहब! सीवर और सड़क नहीं इस समस्या से परेशान हैं हम लोग

वही चावला कॉलोनी के एक निवासी ने बताया कि बंदरों को भगाने की कोशिश करते हैं तो दर्जनों बंदर एकत्र हो जाते हैं। घर की छत के अलावा घर के अंदर भी घुस जाते हैं।

आपको बता दें कि नगर निगम के कैप्चरिंग विभाग द्वारा आवारा जानवरों को पकड़ने का काम किया जाता है। आवारा जानवरों में कुत्ते, बंदर व गोवंश शामिल है। शिकायत के आधार पर जानवरों को पकड़ा जाता है। नगर निगम का पशु पकड़ो वाहन जगह-जगह जाकर आवारा गोवंश व जानवरों को पकड़ने का काम करता है।

आपको बता दे कि नगर निगम के अंतर्गत आने वाले वार्डों में सीवर में पानी की समस्या होना आम है वही अब लोगों को आवारा जानवरों यह समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है। एक और स्थानीय निवासी ने बताया कि बंदरों की वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हम लोगों ने घर से निकलना तो दूर अपने घरों की छत पर भी जाना छोड़ दिया है।

अरे साहब! सीवर और सड़क नहीं इस समस्या से परेशान हैं हम लोग

बल्लभगढ़ संयुक्त आयुक्त नवदीप ने बताया कि लोगों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्यवाही की जाएगी। बंदरों को पकड़ने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this