HomePress Releaseविभिन्न मोर्चों के चयनित पदाधिकारियों ने नियुक्ति पर किया आभार व्यक्त, सक्रियता...

विभिन्न मोर्चों के चयनित पदाधिकारियों ने नियुक्ति पर किया आभार व्यक्त, सक्रियता से काम करने की कही बात

Published on

भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मोर्चों के चयनित पदाधिकारियों ने आज विधायक सीमा त्रिखा के कार्यालय पर पहुंचकर अपनी नियुक्ति पर उनका आभार व्यक्त किया और उन्हें आश्वासन दिया कि वे कड़ी मेहनत कर पार्टी संगठन को और मजबूत करने के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे। इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।

इस मौके पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ताओं का पूरा मान-सम्मान किया जाता है और छोटे से छोटा कार्यकर्ता को भी पदाधिकारी बनने का सौभाग्य हासिल होता है। वहीं उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि पार्टी में उनके मान-सम्मान में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी और उनके पार्टी संगठन को मजबूत कराने में पूरा सहयोग दिया जाएगा।

विभिन्न मोर्चों के चयनित पदाधिकारियों ने नियुक्ति पर किया आभार व्यक्त, सक्रियता से काम करने की कही बात

इस मौके पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों भाजपा के जिला सचिव हरिन्द्र भडाना, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनीष सिंह, जिला आईटी सोशल मीडिया प्रभारी अनिकेत सिंह, आउटरीच कमेटी के संयोजक पूरण भडाना, एनएचमंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह भाटिया, बडखल मंडल अध्यक्ष सुशील सेतिया, मेवला मंडल अध्यक्ष प्रवेश भडाना, ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री प्रवीण चौधरी, मेवला मंडल अध्यक्ष ओमबीर साहा, महिला मोर्चा की एनएच मंडल अध्यक्ष नीलम गुलाटी, बडखल मंडल अध्यक्ष सोनिया ग्रोवर, मेवला मंडल अध्यक्ष साधना शर्मा, किसान मोर्चा के एनएच मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश ढींगड़ा, बडखल मंडल अध्यक्ष जगत सिंह फागना, मेवला मंडल अध्यक्ष रवि भडाना, अल्पसंख्यक मोर्चा के मेवला मंडल अध्यक्ष रघुबीर सिंह अरोड़ा ने समारोह में शिरकत कर विधायक सीमा त्रिखा का आभार जताया। विधायक ने इन सभी का फूलमालाओं से स्वागत किया।

विभिन्न मोर्चों के चयनित पदाधिकारियों ने नियुक्ति पर किया आभार व्यक्त, सक्रियता से काम करने की कही बात

समारोह में बडखल मंडल अध्यक्ष सत्येन्द्र पांडेय, एनएच मंडल अध्यक्ष अमित आहुजा, मेवला मंडल अध्यक्ष हरीश खटाना, मुकेश चौधरी, रीटा गोसाईं, दीपा भाटिया, पं. सुरेंद्र शर्मा, अंजू भडाना, कर्मवीर बैंसला, सुभाष दलाल, सुनील भडाना, मूलचंद शर्मा, शालिनी मंगला, चमन गर्ग, हिमांशु मिश्रा, प्रेम दीवान, रूद्रदेव शर्मा, कन्हैया गर्ग, राजेश बैंसला, विनय बख्शी, जितेंद्र चौधरी, रामपाल भारद्वाज, जनकराज शर्मा, जागीर मेहता, कपिल शर्मा, दीप नारायण ठाकुर, घूरण झा, रामनरेश सिंह, संजय महेंद्रू, अमित अरोड़ा व राजवती आदि ने उपस्थित होकर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया।

Latest articles

सीएम फ्लाइंग ने बुक डिपो पर छापेमारी कर बरामद की एनसीईआरटी की फर्जी किताबें

Faridabad: सीएम फ्लाइंग की टीम ने बल्लभगढ़ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के साथ मिलकर सेक्टर-9...

फरीदाबाद में शनिवार को मिले 19 नए कोरोना मरीज, एक अस्पताल में भर्ती

Faridabad: दिल्ली से सटे फरीदाबाद में कोरोना के बढ़ते मामले थमने का नाम नही...

ग्रेटर फरीदाबाद: ग्रीन हैंड एनजीओ रद्दी से बना रही जरूरतमंद बच्चों के लिए कॉपी

Faridabad: सेक्टर-81 स्थित आनंद विला में ग्रीन हैंड एनजीओ की ओर से शहर को...

जिले में जागरूकता के साथ बढे एचआईवी पॉजिटिव मरीज

Faridabad: जिले में एचआईवी के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ने के साथ ही पाजीटिव...

More like this