HomeCrimeगांव में मेला लगाना पड़ा भारी, एक परिवार ने खोया अपना जवान...

गांव में मेला लगाना पड़ा भारी, एक परिवार ने खोया अपना जवान बेटा

Published on

होली के अवसर पर किसी ना किसी गांव में मेला लगाया जाता है। लेकिन उस मेले में लोग मेले का लुफ्त उठाने के लिए आते हैं। लेकिन सोमवार को होली के अवसर पर आयोजित मेले में हवाई फायरिंग कर रहे बदमाशों को रोकना एक शख्स को महंगा पड़ा। बदमाशों ने उस शख्स को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद परिवार में मातम छा गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से सटे हरियाणा के पलवल गांव जनौली की चौपाल पर होली के अवसर पर मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान मेले में कुछ बदमाश आकर हवाई फायरिंग करने लगे। उस बदमाशों को रोकने के लिए एक शख्स ने आवाज उठाई।

गांव में मेला लगाना पड़ा भारी, एक परिवार ने खोया अपना जवान बेटा

लेकिन उस शक्स की आवाज को गोली मारकर दबा दी गई। बदमाशों ने उस व्यक्ति गोली मारकर हत्या कर दी। जिस व्यक्ति की मृत्यु हुई है उसकी पहचान 27 साल के प्रवीण के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव में मेला लगाना पड़ा भारी, एक परिवार ने खोया अपना जवान बेटा

बघौला चौकी के इंचार्ज पवन ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी धूलंडी के मौके पर गांव की चौपाल पर मेला लगा हुआ था। गीत संगीत का कार्यक्रम भी चल रहा था। एक दूसरे को रंग भी लगा रहे थे। तभी धूत गांव के रहने वाले जनक, भोला, आकाश व फरीदाबाद निवासी कपूर देशी कट्टे से हवाई फायरिंग करने लगे।

गांव में मेला लगाना पड़ा भारी, एक परिवार ने खोया अपना जवान बेटा

जिसके बाद प्रवीण व आरोपियों के बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद वह चारों वहां से चले गए। लेकिन जब प्रवीण चैपाल से घर लौट रहा था तो आरोपियों ने उसको रास्ते में रोक कर गोली गार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पकड़ के लिए दबिश शुरू कर दी है जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this